हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाया, इंस्टाग्राम पर लाइव आया और कर ली सुसाइड, पत्नी के चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन
Instagram Live Suicide

एक बिजनेसमैन ने होटल में अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव होकर खुदकुशी कर ली। उसने फंदा लगाकर जान दी। इस दौरान लाइव सुसाइड देख रही कारोबारी की दोस्त ने होटल मैनेजमेंट को फोन करके बताया। इससे पहले कि होटल स्टाफ उसे बचा पाता, वह दम तोड़ चुका था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने लड़की पर पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने और ब्लैममेल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कातिल गर्लफ्रेंड…जिसे पति मान चुकी थी, उसी का भाई से गला कटवा दिया, जानिए क्यों हुआ प्रेम कहानी का खूनी अंत

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका था मृतक विक्रम

मृतक की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के 35 वर्षीय कारोबारी विक्रम के रूप में हुई। मृतक की पत्नी का नाम नीरू है, जिसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए और शिकायत देकर FIR कराई। पुलिस के अनुसार, मृतक विक्रम गुरुग्राम के सेक्टर-38 में एक होटल में ठहरा हुआ था। उसके साथ हिमाचल की एक युवती भी रूकी थी। दोनों ने रात को लड़की का बर्थडे सेलिब्रेट किया। अगले दिन दोपहर को युवती चली गई, लेकिन उसके जाने के बाद विक्रम ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फंदा लगा लिया, जिसे विक्रम की दोस्त ने देखा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नशीली ड्रिंक पिलाई और बाइक पर बैठाकर ले गए, इसके बाद…लड़की ने पुलिस को सुनाई रेप की कहानी

दोस्त ने होटल वालों को सुसाइड के बारे में बताया

विक्रम की दोस्त तुरंत होटल पहुंची। इससे पहले उसने होटल मैनेजमेंट को फोन कर दिया था, लेकिन जब तक कोई कुछ कर पाता, विक्रम की मौत हो चुकी थी। होटल स्टाफ ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। विक्रम की पत्नी नीरू भी मौके पर पहुंची। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि विक्रम अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क इलाके में रहता था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MP में पेशाब कांड रिटर्न; जमीन पर कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने पीटा, बेहोश हुआ तो चेहरे पर किया पेशाब

पत्नी ने सुनाई लव, सेक्स, धोखे, ब्लैकमेलिंग की कहानी

नीरू ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवती हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली है। उसने विक्रम को दोनों के रिश्ते के बारे में लोगों को बताने की धमकी दी थी। उसके पास एक वीडियो थी, जिसके नाम पर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह मुंह बंद रखने के लिए 20 लाख मांग रही थी, जो विक्रम ने उसे दे भी दिए थे, लेकिन फिर भी वह उससे और पैसे मांग रही थी। उसने विक्रम को जबरन बर्थडे सेलिब्रेशन में बुलाया था। उसने जबरन विक्रम से वीडियो कॉल कराकर मुझे बर्थडे पार्टी दिखाई। इसके बाद अचानक विक्रम ने फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola