---विज्ञापन---

MP में पेशाब कांड रिटर्न; जमीन पर कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने पीटा, बेहोश हुआ तो चेहरे पर किया पेशाब

Madhya Pradesh Urination Scandal Returns: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सीधी जैसा पेशाब कांड सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान का पति है। साथ ही उसे भाजपा विधायक का सहयोगी भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के […]

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Urination Scandal Returns: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सीधी जैसा पेशाब कांड सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान का पति है। साथ ही उसे भाजपा विधायक का सहयोगी भी बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कब्जा करने गए दबंगों को एक शख्स ने रोका। इसके बाद दबंगों ने कब्जा करने से रोकने वाले शख्स की बुरी तरह पिटाई कर दी। जब पीड़ित बेहोश हो गया तो उसके ऊपर पेशाब कर फिर होश में लाए, फिर पिटाई की।

---विज्ञापन---

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दलित है और चौपड़ाकलां ग्राम पंचायत में कोटवार (चौकीदार) के पद पर कार्यरत है। पीड़ित रामस्वरूप अहिरवार ने पुलिस से बर्बरता की पूरी कहानी बयां की है।

10 सितंबर की घटना, 5 आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की है। पीड़ित के मुताबिक, उसने भोपाल के एक गांव में दबंगों को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दबंग, ग्राम प्रधान के पति शेरू मीणा के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। जब उसने ऐसा करने से दबंगों को रोका तो उस पर हमला किया गया।

---विज्ञापन---

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे जबरन अपने कार में ले गए और सुनसान इलाके में उसकी बुरी तरह पिटाई की। वे उसे तबतक पीटते रहे, जब तक वो बेहोश नहीं हो गया। उसे होश में लाने के लिए दबंगों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया और फिर उसकी पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक, पिटाई और पेशाब कांड के बाद आरोपी रामस्वरूप को शेरू मीणा के घर ले गए, यहां भी उसकी पिटाई की। कहा जा रहा है कि आरोपियों में शामिल शेरू मीणा को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का करीबी है। उधर, एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई करते हुए 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2023 02:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola