Haryana Nuh Tourist Bus Fire Accident: हरियाणा के नूंह जिले में आज सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में 10 टूरिस्टों के जिंदा जलने की खबर है। वहीं 25 से ज्यादा टूरिस्ट बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।
यह भी पढ़ें: नाले में बच्चे की लाश मिली, भड़के लोगों ने स्कूल को आग लगाई, बिहार के पटना की घटना
पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले थे टूरिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देररात करीब डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे। घायल श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने यह जानकारी दी। घायल टूरिस्टों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों साबिर, नसीम और उनके दोस्तों ने बताया कि बस पीछे से धू-धू कर जल रही थी और सवारियों में चीख पुकार मची थी। उन्होंने बाइक पर बस का पीछा करके ड्राइवर को बताया और बस रुकवाई। जब तक सवारियां उतरतीं, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था
यह भी पढ़ें: Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल बची
फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी करने के आरोप
हादसास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर को आग लगने का पता ही नहीं चला। लोगों ने पीछा करके बस रुकवाई और आग बुझाने का प्रयास किया। बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को बस से निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने पहुंचने में देरी कर दी। लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। घायलों को तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया मौके पर पहुंचे। तावडू के SDM संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और DSP भी हादसास्थल पर पहुंचे। शव बुरी तरह जले हुए हैं, जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें:बिजनेसमैन की हत्या, 2 टुकड़ों में लाश मिली, सिर गायब; दोस्त ने भी किया सुसाइड, UP के वाराणसी की घटना
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
18 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines