बिजनेसमैन की हत्या, 2 टुकड़ों में लाश मिली, सिर गायब; दोस्त ने भी किया सुसाइड, UP के वाराणसी की घटना

UP Varanasi Businessman Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिजनेसमैन की लाश टुकड़ों में मिली है। उसके दोस्त ने भी 8 दिन पहले सुसाइड कर लिया था। पुलिस दोनों मामलों का कनेक्शन होने की आशंका के चलते जांच करने में जुटी है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

UP Varanasi Businessman Davar Beg Murder

प्लास्टिक कारोबारी दावर बेग, जो 10 दिन से लापता थे।

UP Varanasi Businessman Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिजनेसमैन दावर बेग की हत्या हो गई है। वह 7 मई से लापता था। 16 मई गुरुवार की रात उसकी लाश टुकड़ों में मिली। एक टुकड़ा मीरजापुर हाईवे पर और दूसरा गंगा नदी के किनारे मिला है। सिर नहीं मिला है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि सिर नदी में फेंक दिया गया है।

विज्ञापन

मामले में एक पहलू यह भी है कि 9 मई को दावर बेग के दोस्त बब्लू उर्फ हाजी साजिद ने मस्जिद में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बिहार के एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। अब दावर बेग की लाश मिलने पर पुलिस ने केस की जांच तेज कर दी है, क्योंकि पुलिस को दोनों मामलों का आपस में कनेक्शन लग रहा है।

विज्ञापन

साजिद से मिलने को घर से निकले थे दावर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय दावर बेग निवासी काजीपुरा के रूप में हुई, जो प्लास्टिक कारोबारी था। वहीं सुसाइड करने वाला उसका दोस्त खजुरी कालोनी निवासी साजिद सीमेंट कारोबारी था। मृतक के परिजनों के अनुसार, दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। दावर वेग गत 7 मई को अपने दोस्त बब्लू उर्फ हाजी साजिद से मिलने के लिए घर से निकले थे और शाम तक वापस आने की बात कही थी।

विज्ञापन

दावर रात 11 बजे तक भी नहीं लौटे तो फोन ट्राई किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। देररात एक बजे फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका से लक्सा पुलिस थाने में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो CCTV फुटेज में साजिद और दावर एक बाइक पर साथ जाते दिखे, लेकिन 9 मई को साजिद के सुसाइड करने की खबर सामने आ गई। इस घटनाक्रम में दावर की गुमशुदगी वाले केस को गंभीर कर दिया।

विज्ञापन

दावर की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साजिद ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके संकुल धारा पोखरा के पास बनी कंकड़वाबीर मस्जिद के अंदर सुसाइड की थी। उसने अपनी की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली थी। जांच के दौरान पुलिस को 10 मई को पंडित दीनदयाल नगर जंक्शन (चंदौली जनपद) पर बने एक स्टॉपेज पर दावर की बाइक मिली, लेकिन दावर नहीं मिला। गुरुवार रात दावर की भी लाश मिलने के बाद मामला गहरा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ