चिंगारी भड़की, धुंआ उठा और धू-धू कर जलने लगी स्कूल वैन; हंसते-खेलते बच्चों में मची चीख पुकार

School Van Fire Incident: बच्चे हंसते-खेलते स्कूल जा रहे थे बच्चे, अचानक चीख पुकार मच गई। वैन से धुंआ निकलते देख सभी की सांसें सूख गई। आनन फानन में बच्चों ने वैन से छलांग लगाई। ड्राइवर ने भी सूझबूझ दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग को और भड़कने से रोका।

Haryana Faridabad School Van Fire Accident

समय रहते आग का पता लगने पर बचाव हो गया।

Faridabad School Van Fire Accident (विमल कौशिक, दिल्ली): हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ड्राइवर और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा होता। दरअसल, आज सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में भीषण आग लग गई। अचानक शॉर्ट सर्किट होने की आवाज आई और धुंआ उठने लगा।

यह देखते ही ड्राइवर ने बच्चों ने वैन से उतरने को कहा। इस बीच वैन ने आग पकड़ ली। राहगीरों ने बच्चों को वैन से दूर किया और आस-पास से पानी की बाल्टियां भरकर वैन पर फेंकी, लेकिन तब तक वैन का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। हादसा फरीदाबाद शहर के IMT चौक पर हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ के लिए लोगों ने उसकी पीठ थपथपाई। पुलिस भी जांच करने मौके पर पहुंची।

धूल मिट्टी उड़ाकर आग को भड़कने से रोका

हादसे की जानकारी देते हुए स्कूल वैन ड्राइवर विक्की ने बताया कि वह चंदावली से स्कूल वैन में 5 बच्चे लेकर जा रहा था। बच्चों को फरीदाबाद शहर के बड़े स्कूल विश्व भारती स्कूल में ड्रॉप करना था। स्कूल वैन IMT चौक पर पहुंची ही थी कि अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। वैन से धुंआ धुआं उठने लगा। यह देखकर वह तुरंत उतरा और बच्चों को भी उतारा। बच्चों का सामान भी उतारकर उन्हें पहले दूर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

फिर धूल मिट्टी डालकर वैन में लगी आग को और भड़कने से रोका। विक्की ने बताया कि समय रहते शॉर्ट सर्किट होने का पता चल गया, जिसके चलते उसने समय रहते बच्चों को वैन से बाहर निकाल लिया। यदि इस शॉर्ट सर्किट का समय रहते पता नहीं चलता तो वैन में आग लग सकती थी। धमाका होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची

बता दें कि स्कूल वैन में आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस थाना कर्मी अमरजीत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर विक्की और बच्चों से घटना के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर को बुलाकर बच्चों का मेडिकल भी कराया गया, लेकिन बच्चे स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं। वैन में आग लगने की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को खुद स्कूल पहुंचाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ