Hathras Stampede: मिल गया 'भोले बाबा'! इस आश्रम में होने का शक, STF ले गई दस्तावेज और गाड़ियां

Bhole Baba Latest Update: हाथरस भगदड़ मामले से सुर्खियों में आए भोले बाबा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। शायद पुलिस को बाबा को सुराग मिल गया है, क्योंकि बीती रात जांच टीमें बाबा के मैनपुरी स्थित आश्रम में गईं और करीब एक घंटे बाद चली गईं।

Hathras Stampede Bhole Baba Mainpuri Ashram

भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि की फाइल फोटो

Hathras Stampede Bhole Baba Update (विमल कौशिक, दिल्ली): उत्तर प्रदेश पुलिस को शायद भोले बाबा का सुराग मिल गया है। हाथरस भगदड़ मामले से सुर्खियों में आए नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के मैनपुरी के इस आश्रम में होने के दावे किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीती रात मैनपुरी के बिछवां गांव में बने आश्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस की STF की टीम गई थी। कुछ देर बाद आश्रम से कुछ गाड़ियां लेकर टीम बाहर निकली।

बताया जा रहा है कि गाड़ियों में कुछ दस्तावेज और कुछ अन्य सम्मान है। फिलहाल क्या-क्या सामान ले जाया गया है और कौन-सी गाड़ियां गई हैं, इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि देर रात बाबा के आश्रम में STF की टीम गई थी और करीब एक घंटा रहने और आश्रम खंगालने के बाद वहां से बाहर निकलीं। हालांकि आज सुबह बाबा का आश्रम बिल्कुल सुनसान नजर आया।

121 लोगों ने भगदड़ में गंवाई थी जान

बता दें कि गत 2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग समारोह में भगदड़ मच गई थी, जिसमें करीब 121 लोगों की जान गई थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे पर संज्ञान लेकर जांच के लिए आगरा ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी के नेतृत्व में SIT बनाई और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। रिपोर्ट बीते दिन सौंप दी गई, जिसमें घायलों, डॉक्टरों, प्रशासन अधिकारियों समेत करीब 100 लोगों के बयान दर्ज हैं।

राहुल गांधी मिलने आए हाथरस पीड़ितों से

बता दें कि आज सुबह रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज अलीगढ़ में हाथरस पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पिलखना गांव में हादसे के पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द बांटा। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने मांग की है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए और हाथरस कांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

बाबा की तलाश में प्रदेश खंगाल रही पुलिस

बता दें कि भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मची थी, लेकिन पुलिस ने FIR में भोले बाबा को आरोपी नहीं बनाया है। फिर भी पुलिस को भोले बाबा की तलाश है, क्योंकि हादसे से चर्चा में आए भोले बाबा पर ढोंगी होने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा बाबा पर अवैध कारोबार करने, भक्तों को बहलाकर अंधविश्वास फैलाने और अकूत संपत्ति होने के आरोप लगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ