केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, Kedarnath हाईवे पर सुरंग का एक ह‍िस्‍सा ध्वस्त, खतरनाक हुई अलकनंदा

Kedarnath Badrinath Highway Update: केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर बनी सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिस वजह से आवाजाही बंद है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते लोगों को उफनती नदियों और टूरिस्टों के उत्तराखंड आने से बचने की सलाह दी गई है।

Kedarnath Highway Tunnel Collapsed

सुरंग का हिस्सा ढहने से बहुत बड़ा छेद भी हो गया है।

विज्ञापन

Kedarnath Highway Tunnel Collapsed (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश): उत्तराखंड और केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा पर जाने से पहले लोग इस खबर को जरूर पढ़ लें। रुद्रप्रयाग में कल रात बारिश आफत बनकर बरसी। भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे पर बनी सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सुरंग का आगे का हिस्सा ढहा है, जिससे सुरंग के बीच में बहुत बड़ा छेद हो गया है। इससे हाईवे से आवाजाही बंद कर दी गई है।

वहीं अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बेलनी पुल के नीचे शिव मूर्ति डूबी हुई है। घाट जल मग्न हो गए है। मकानों और इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री बाइपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। रात को हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। आम जन जीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

लोगों और टूरिस्टों से सतर्क रहने की अपील

बता दें कि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग बनी हुई है। कल रात हुई भारी बारिश से इस सुरंग का आगे वाला हिस्सा टूट गया। सुरंग के बीच में एक छेद भी हो गया। सुरंग को खोलने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से राहत कार्य में बाधा आ रही है। धाम में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

उफान पर बह रही अलकनंदा नदी में कूड़ा खचरा और बड़े-बड़े पेड़ बहकर आ रहे हैं। रुद्रपयाग नगर पालिक के सभासद सुरेंद्र रावत ने कहा कि केदारघाटी के साथ केदारनाथ धाम को जोड़ने वाली संगम स्थित सुरंग बंद हो चुकी है। यहां पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से सुरंग में बड़ा छेद हो चुका है और आवाजाही बंद है। नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे लोग और टूरिस्ट अलर्ट रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून की बारिश हो रही है और अगले 4 से 5 दिन भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट है। गढ़वाल और कुमाऊं में बीते दिन भी अच्छी बारिश हुई, जिससे बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हुआ। करीब 5 घंटे हाईवे ब्लॉक रहा। अभी भी हाईवे पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए हैं।

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के पास बने रोंगती पुल पर चट्टान दरकने से मलबा आकर गिरा। इससे चीन-तिब्बत बॉर्डर तक जाने वाली सड़क बंद हो गई है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेड अलर्ट रहने तक यात्रा न करें। जहां हैं, वहीं ठहर जाएं। टूरिस्ट भी उत्तराखंड आने से बचें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ