पहले बाप, फिर दोनों बेटे उतरे...तीनों की मौत; कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की जान गई, छत्तीसगढ़ में हुआ हादसा

Poisonous Gas Killed People: लकड़ियां निकालने के लिए पिता और उसके 2 बेटे कुएं में उतरे, लेकिन जहरीली गैस से तीनों का दम घुट गया। इनके अलावा 2 और लोगों की कुएं में उतरने से मौत हुई है। आइए जानते हैं कि हादसा कैसे हुआ?

Chhattisgarh Well Accident

पांचों शवों को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं।

People Killed due to Poisonous Gas: छत्तीसगढ़ में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कुंए में उतरे 5 लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बेटे भी शामिल हैं। हादसा जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिदार गांव में हुआ। कुएं में गिरी लकड़ियों को निकालने के लिए पांचों लोग कुएं में उतरे थे। रस्सी के जरिए कुएं में उतरे व्यक्ति का दम घुटने लगा और वह चिल्लाया तो उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति नीचे उतरा।

मिली जानकारी के अनुसार, जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो मामला जानने के लिए 3 अन्य लोग कुएं में उतरे, लेकिन रास्ते में ही जहरीली गैस की चपेट में आने से कुएं के अंदर गिर गए। पांचों शवों को कुएं से निकाला जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र के रूप में हुई। मौके पर बिर्रा पुलिस, SDRF, FSL की टीमें पहुंच गई हैं। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पड़ोसी को बचाने के चक्कर में गई बाप-बेटों की जान

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले राजेंद्र जायसवाल लकड़ियां निकालने के लिए कुएं में उतरा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो पड़ोसी रमेश पटेल दौड़ा आया। वह रस्सी पकड़कर कुएं में उतरा, जहरीली गैस से बेहोश हो गया। उसकी चीख सुनकर दोनों बेटे राजेंद्र और जितेंद्र दौड़े आए। पिता को बचाने के लिए दोनों कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी कुएं में गिर गए। जब चारों बाहर नहीं आए तो किनारे पर खड़े टिकेश चन्द्रा ने उतरने का फैसला लिया, लेकिन पांचों में से कोई भी बाहर नहीं आया।

बताया जा रहा है कि टीकेश्वर की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी और आज उसकी पत्नी का बर्थडे था, जिसका उसने व्हाट्सऐप पर स्टेट्स भी लगाया था, लेकिन टीकेश्वर की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। पूरे गांव में 5 लोगों की मौत होने से मातम पसर गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ