हरियाणा कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत पार्टी के 5 नेताओं को किया निष्कासित, देखें List

Haryana Congress Action : हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पार्टी ने पूर्व विधायक समेत 5 नेताओं को निष्काषित कर दिया। आइए जानते हैं कि पार्टी से कौन-कौन नेता निकाले गए?

Maharashtra Assembly Election 2024 Congress Candidate List

Haryana Congress Action : हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लिया। पार्टी ने पूर्व विधायक समेत पार्टी के पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया। इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आइए जानते हैं कि पांचों नेताओं के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?

विज्ञापन

कांग्रेस ने क्यों की कार्रवाई?

हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण हरियाणा कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत 5 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी से निकाले गए नेताओं में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह शामिल हैं। हरियाणा कांग्रेस ने रामबीर सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया। उनके साथ फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद वार्ड नंबर 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद वार्ड नंबर 39 से पूजा रानी और उनके पति रुपेश मलिक को भी निष्कासित किया गया है।

ये नेता हुए निष्कासित

पूर्व विधायक रामबीर सिंह पटौदी
विजय कौशिक फरीदाबाद
राहुल चौधरी फरीदाबाद वार्ड नंबर 36
पूजा रानी फरीदाबाद वार्ड नंबर 39
रुपेश मलिक पूजा रानी के पति

यह भी पढे़ं : करनाल में पटरी से उतरा दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा, धमाके के बाद सवारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ