---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

एक्शन मोड में दिखे हरियाणा CM मनोहर लाल, अपने ही मंत्रियों को दिया झटका, कहा- मेरे साथ फील्ड में चलो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मूड में दिख रहे हैं। CM ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सत्ता पक्ष के सभी विधायक, मंत्री, सांसद प्रचार-प्रसार करने के लिए उनके साथ फील्ड में उतरेंगे। दिल्ली में 18 से 23 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के बाद CM […]

---खबर नीचे जारी है---

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मूड में दिख रहे हैं। CM ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सत्ता पक्ष के सभी विधायक, मंत्री, सांसद प्रचार-प्रसार करने के लिए उनके साथ फील्ड में उतरेंगे। दिल्ली में 18 से 23 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के बाद CM मनोहर लाल सांसदों के साथ जन संवाद कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसमें अधिकारियों को भी शामिल होना होगा। इन जनसंवादों में आने वाली शिकायतों को मुख्यमंत्री जन संवाद पोर्टल पर चढ़ाकर उनका जल्दी से जल्दी निराकरण किया जाएगा।

80 से ज्यादा जनसंवाद कर चुके मुख्यमंत्री

CM मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर हमने जीत हासिल की। राज्य में 2014 से भाजपा सरकार में है। ऐसे में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके साथ ही वह लगातार 2 बार से CM भी बने हुए हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके अच्छे संबंध भी हैं, लेकिन CM मनोहर लाल आगामी लोकसभा चुनाव फतह करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए CM मनोहर लाल अब तक प्रदेश में 80 से ज्यादा जनसंवाद कर चुके हैं।

पोर्टल पर अब तक 21 हजार शिकायतें दर्ज

हरियाणा के मुख्यमंत्री कम से कम एक विधानसभा में एक जनसंवाद कार्यक्रम जरुर करते हैं, यानी अब तक इन कार्यक्रमों के जरिए CM 800 से 1000 गांव कवर करके जनसंवाद कर चुके हैं। CM ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चुनाव तक यह जनसंवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके जरिए लोगों द्वारा की जाने वाली शिकायतों का भी प्रमुखता से सरकार के द्वारा निवारण किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आने वाली शिकायतों को CM जनसंवाद पोर्टल पर चढ़ाया जाता है और अब तक 21 हजार मांगें जनसंवाद पोर्टल पर चढ़ाई जा चुकी हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान इनमें से 4 हजार मांगों को पूरा किया जा चुका है और लगभग 14 हजार मांगें प्रॉसेस में हैं। इनमें अहम बात यह है कि जिन मांगों को पूरा होने में समय लगेगा, उसकी जानकारी SMS के जरिए शिकायतकर्ता के पास भेजी जा रही है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 14, 2023 03:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola