Haryana BJP Candidate List: हरियाणा में बीजेपी ने बुधवार देर रात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री रामबिलास शर्मा का टिकट काट दिया। इससे पहले भाजपा ने पहली 2 लिस्टों में 87 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
भाजपा ने तीसरी सूची में सिरसा से रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा है। फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को और महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को टिकट दिया है। हरियाणा बीजेपी में राव इंद्रजीत सिंह और मनोहर लाल खट्टर के रिश्तों की खटास जगजाहिर है। भाजपा रामबिलास शर्मा की सीट महेंद्रगढ़ से खट्टर के करीबी कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। वे पूर्व बीजेपी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कृष्णपाल गुर्जर के करीबी को मिला टिकट
पार्टी ने फरीदाबाद एनआईटी सीट से सतीश फागना को प्रत्याशी बनाया है। वे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के करीबी हैं। 2023 में वे बीजेपी में आए थे। क्षेत्र में गुर्जर चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर ही उन्हें टिकट मिली है। वहीं सिरसा ने पार्टी ने गोपाल कांडा का टिकट काट दिया है। स्थानीय भाजपाई लगातार उनके टिकट देने का विरोध कर रहे थे। ऐसे में पार्टी ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में AAP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट
कांडा के विरोध में थे स्थानीय भाजपा नेता
बता दें एक दिन पहले सिरसा के स्थानीय नेता केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कांडा को टिकट नहीं देने की मांग की थी। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने खट्टर की सिफारिश पर कांडा का टिकट काट दिया। ऐसे में आज गोपाल कांडा अपनी पार्टी हलोपा के टिकट पर नामांकन भरेंगे।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस में टिकटों के ऐलान से पहले इन 2 उम्मीदवारों ने फाइल कर दिया था नामांकन, बाद में हुई घोषणा
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines