Haryana: सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं बीज पर मिलेगी 1000 की सब्सिडी

Haryana Govt Wheat Seed Subsidy: अभी राज्य में गेहूं बीज 3875 रुपये प्रति क्विंटल मिलता है। इससे गेंहू की पैदावार बढ़ेगी और किसान की आय में भी वृद्धि होगी।

गेंहू
विज्ञापन

Haryana Govt Wheat Seed Subsidy: हरियाणा में रबी सीजन 2024-25 के लिए गेहूं के प्रमाणित बीजों की दरें तय कर दी गई हैं। प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार गेहूं के बीज पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दि जाएगी। शनिवार को कृषि विभाग के निदेशक कार्यालय से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को हाई क्वालिटी वाले गेंहू के बीज कम दाम पर मिल सकेंगे। बता दें अक्टूबर से दिसंबर के महीने में रबी की फसल बोई जाती है। गेहूं, जौ, मटर, चना और सरसों रबी की प्रमुख फसलें होती हैं। सर्दियों में बोई जाने वाली इस फसलों की कटाई अप्रैल से जून महीने में की जाती है।

Advertisment

 

विज्ञापन

किसान की आय में होगी वृद्धि 

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों को रियायती दरों पर बीज मिल सकेंगे। इससे गेंहू की पैदावार बढ़ेगी और किसान की आय में भी वृद्धि होगी।

2875 रुपये प्रति क्विंटल हुई दर

जानकारी के अनुसार अभी राज्य में गेहूं बीज 3875 रुपये प्रति क्विंटल मिलता है। 1000 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी मिलने के बाद ये दर घटकर 2875 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। बता दें सी-306 किस्म और अधिसूचना के 10 वर्ष से अधिक पुरानी किस्मों को इससे बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ