Farmers Protest पर किसानों के तीन बड़े फैसले, कल टोल फ्री तो परसों निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

Farmers Protest : पंजाब के बाद हरियाणा के किसान भी राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे। इसे लेकर उन्होंने टोल फ्री और ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है।

Farmers Protest

किसान आंदोलन

Farmers Protest : किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया है। उनके प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। किसान गुरुवार को पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य के किसानों की बैठक हुई, जिसमें तीन बड़े फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन

पंजाब के बाद हरियाणा किसानों ने अपने प्रदर्शन को तेज करने का ऐलान किया है। वे भी कल से राज्यभर में अलग-अलग तरीके से आंदोलन करेंगे। किसानों के तीन फैसलों में वे 16 फरवरी को टोल फ्री रखेंगे और 17 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। दो दिनों के प्रदर्शन के बाद किसानों की 18 फरवरी को फिर बैठक होगी, जिसमें आगे के प्रदर्शन के लिए प्लान बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों और मजदूर संगठनों की रविवार को फिर होगी बैठक

किसान आंदोलन को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मीटिंग में तीन फैसले लिए गए हैं। पहला- हम शुक्रवार को 3 घंटे के लिए हरियाणा के सभी टोल फ्री रखेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक टोल फ्री रहेंगे। दूसरा- किसान शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। तीसरा- सभी किसानों और मजदूर संगठनों की रविवार को दोपहर 12 बजे संयुक्त बैठक होगी। उसी मीटिंग में आगे के फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन

किसानों ने कल भारत बंद का किया आह्वान

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी को भारत बंद की घोषणा की है। किसानों ने यह फैसला तब लिया, जब दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोक दिया गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई किसान घायल हो गए।

विज्ञापन

सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान करेंगे प्रदर्शन

पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे। साथ ही उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें भी की गई थीं। ऐसे में किसानों के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ किसान संगठन ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके तहत सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ