हरियाणा सरकार से किसानों की बातचीत विफल; कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे फिर जाम; सर्विस लेन और पुल भी किए बंद

Haryana News, Farmers Protest, Delhi-Chandigarh Highway, Kurukshetra News, Sunflower seeds, MSP

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार को फिर से किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूरजमुखी बीज पर एमएसपी के विरोध में किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने हाईवे की सर्विस लेन और पुल भी बंद कर दिए हैं। उधर, किसी भी आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन

किसानों ने सरकार पर लगाए ये आरोप

जानकारी के मुताबिक काफी दिनों से कुरुक्षेत्र के किसान सूरजमुखी के बीज पर एमएसपी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छह जून को भी कुरुक्षेत्र में किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया था।

इसके बाद सरकार से किसान प्रतिनिधियों की बातचीत हुई थी। बताया गया है कि दो बार प्रशासन से किसानों की बात हो चुकी है। इसके बाद सीएम खट्टर ने भी किसानों को भरोसा दिया था। उधर, किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

विज्ञापन

किसानों की महापंचायत, फिर किया हाईवे जाम

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में फोर्स के साथ वाटर कैनन भी लगाए गए हैं। बता दें कि पूर्व में किसानों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बल प्रयोग करने को लेकर भी आक्रोश है। एमएसपी और किसानों पर बल प्रयोग को लेकर सोमवार को किसानों ने एक महापंचायत की, जिसके बाद किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जाम करने के लिए कूच कर दी।

विज्ञापन

किसानों की ये है मांग

जानकारी के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा बीकेयू (चादुनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चाढूनी कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि राज्य सरकार को एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद नहीं करने और रेटों में फर्क की भरपाई योजना (भावांतर) के तहत फसल को शामिल करने के फैसले को वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ