---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

फरीदाबाद में एक ही फंदे पर लटके मिले 11वीं के 2 छात्र; दोनों दोस्त थे, मरने से पहले खाना खाया-सिगरेट पी

Faridabads friends committed suicide: हरियाणा के फरीदाबाद में दो दोस्तों ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। दोनों दोस्तों ने सूरजकुंड रोड पर स्थित सिद्धदाता आश्रम के पीछे घने जंगलों में जाकर मौत को गले लगाया। 16 साल के दोनों लड़कों की पहचान यश गौतम और युवराज के तौर पर हुई। दोनों […]

---खबर नीचे जारी है---

Faridabads friends committed suicide: हरियाणा के फरीदाबाद में दो दोस्तों ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। दोनों दोस्तों ने सूरजकुंड रोड पर स्थित सिद्धदाता आश्रम के पीछे घने जंगलों में जाकर मौत को गले लगाया। 16 साल के दोनों लड़कों की पहचान यश गौतम और युवराज के तौर पर हुई। दोनों 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। लेकिन दोनों के स्कूल अलग-अलग थे। पुलिस दोनों की फोने लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

परिजनों में दोनों की मौत के बाद शौक की लहर है। यश गौतम अपने परिवार के साथ 84 बीपीटीपी एलिट प्रीमियम सोसाइटी में रह रहा था। वहीं, युवराज अपनी फैमिली के साथ सेक्टर 31 में रहता था। यश के पिता विकास के अनुसार बेटा घर से दोपहर को 3 बजे घर से बाहर गया था। जो कई घंटे तक घर नहीं आया तो परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

सर्विलांस के सहारे मृतकों तक पहुंची पुलिस

इसके बाद पुलिस ने गौतम के फोन को सर्विलांस पर लगाया था। जिसके बाद उसकी लोकेशन सिद्ददाता आश्रम के पीछे जंगलों में आई। पुलिस को उसकी लोकेशन तो रात 9 बजे पता लग गई थी। लेकिन फिर भी वह सही लोकेशन पर नहीं जा पा रही थी। आखिर मशक्कत के बाद पुलिस रात लगभग 12 बजे यश तक पहुंच गई। लेकिन वहां वह और युवराज एक ही फंदे से लटके हुए थे।

यह भी पढ़ें-126 साल पहले नहीं था एक भी सिख, आज इंडिया से ज्यादा एमपी; कनाडा के खालिस्तानियों का गढ़ बनने की कहानी

---खबर नीचे जारी है---

मृतक के पिता ने बताया कि वे भी मौके पर क्राइम ब्रांच के साथ घटनास्थल पर गए थे। लेकिन पुलिस ने दोनों के शव लटके देख इसे आत्महत्या करार दिया है। दोनों के घुटने पूरी तरह से जमीन से टकरा रहे थे। युवराज के पूरे पैर जमीन पर थे। पुलिस ने मामले में काफी जल्दबाजी की है। फोरेंसिक टीम को भी नहीं बुलाया गया, न ही मौके से सबूत जुटाए गए। जबकि वहां पर खाने के डिब्बे और सिगरेट के पीने के बाद टुकड़े पड़े हुए मिले हैं।

परिवार को आरोप-हत्या कर लटकाए गए शव

आखिर इतने घने जंगल में बच्चे स्कूटी लेकर कैसे पहुंचे। उनको ऐसी कोई वजह नहीं दिखी कि बच्चों ने सुसाइड की हो। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। अलग-अलग रहते थे। उनके साथ कोई और भी था। जिसने साथ में खाना खाकर सिगरेट पी है। जिसके बाद हत्या कर शव लटकाए गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वे सेक्टर 84 आ गए थे। उनका बेटा दिल्ली के स्कॉलर स्कूल में पढ़ रहा था। युवराज सेक्टर 31 के एसएमएस स्कूल का स्टूडेंट था। दोनों 11वीं में पढ़ते थे। पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है कि दोनों ने क्यों आत्महत्या की।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 25, 2023 12:44 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola