Congress Himani Narwal Death Inside Story: रात के करीब 11 बज रहे थे, हरियाणा के संपाला बस अड्डे पर एक नीले रंग का सूटकेस दिखा। सूटकेस खुला तो सभी हैरान रह गए। सूटकेस में एक महिला की लाश थी। जब इसकी शिनाख्त हुई तो मृतक युवती कांग्रेस कार्यकर्ता निकली, जिसका नाम हिमानी नरवाल है। 30 वर्षीय हिमानी की नृशंस मौत ने पूरे हरियाणा में हड़कंप मचा दिया है। बेहद बेरहमी से गला घोंट कर हिमानी की हत्या की गई है।
कैसे हुई हिमानी की हत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 वर्षीय हिमानी नरवाल की बेहद बेरहमी के साथ हत्या की गई है। मौत से पहले हिमानी को खूब मारा गया। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं, जिसके बाद हिमानी की ही चुन्नी से उनका गला घोंट दिया गया। इसके बाद हिमानी की लाश को सूटकेस में भरकर सूनसान जगह पर फेंक दिया गया। हिमानी की हत्या क्यों और किसने की? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। पुलिस ने हिमानी के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- World Peace Center: क्यों खोला गया है देश का पहला विश्व शांति केंद्र और इससे क्या होगा फायदा?
घर पर लगा ताला
सूटकेस में लाश मिलने के बाद कई घंटों तक हिमानी की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं बाद में परिजनों ने हिमानी की पहचान की। पुलिस विजयनगर स्थित हिमानी के घर पहुंची, तो घर पर ताला लगा था। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उस गाड़ी की तलाश कर रही है, जिसने यह सूटकेस सड़क पर फेंका है।
हिमानी का फोन गायब
खबरों की मानें तो जिस काले रंग की चुन्नी से हिमानी का गला घोंटा गया था, वो चुन्नी भी सूटकेस में मौजूद थी। हिमानी के हाथों में मेहंदी लगी थी और उसके होंठों से खून निकल रहा था। हिमानी का फोन भी मौके से गायब है। ऐसे में पुलिस फोन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस ने की SIT की मांग
बता दें कि हिमानी नरवाल हरियाणा में कांग्रेस की एक्टिव कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हिमानी को पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी देखा गया था। हिमानी की मौत पर कांग्रेस में भी हड़कंप मच गया है। कांग्रेस पार्टी ने SIT का गठन करने की मांग की है।
भाई और पिता की भी मौत
खबरों की मानें तो हिमानी से पहले उनके भाई की भी बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हिमानी के भाई का मर्डर भी सनसनीखेज तरीके से हुआ था। वहीं उनके पिता ने भी आत्महत्या करके मौत को गले लगा लिया था।
यह भी पढ़ें- Assam: ‘हिंदुओं के इलाज का खर्च दूसरे धर्म के लोग उठाते हैं’? 10वीं के पेपर में पूछे सवाल से देशभर में छिड़ी बहस
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines