World Peace Center: क्यों खोला गया है देश का पहला विश्व शांति केंद्र और इससे क्या होगा फायदा?

India’s First World Peace Center: देश का पहला विश्व शांति केंद्र खुलने जा रहा है, जिसका उद्घाटन देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। अहिंसा विश्व भारती और आचार्य लोकेश इस सेंटर की देश-रेख करेंगे। आइए इस सेंटर को खोलने का मकसद जानते हैं…

World Peace Center

World Peace Center

विज्ञापन

India’s First World Peace Center Motive: भारत के पहले विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन आज गुरुग्राम में होगा। सेक्टर-39 में खोले गए इस सेंटर का नेतृत्व आचार्य लोकेश मुनि करेंगे। अहिंसा विश्व भारती के प्रयासों से स्थापित यह सेंटर भारत के आध्यात्मिक और सामाजिक परिदृश्य में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं इस सेंटर को खोलने का मकसद दुनिया में शांति, अहिंसा और सद्भाव का संदेश फैलाना है। यह सेंटर आम जगह नहीं होगी, बल्कि यहां लोगों को शांति, योग, अध्यात्म और सामाजिक सौहार्द का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस सेंटर को खोलने का मकसद सिर्फ और सिर्फ विश्वभर में शांति और अहिंसा प्रसारित करना है।

विज्ञापन

 

उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे यह लोग

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि रहेंगे और सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

समारोह में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, योगऋषि स्वामी रामदेवी, पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, श्री मोरारी बापू, प्रसिद्ध राम कथावाचक, स्वामी अवधेशानंद और साध्वी ऋतंभरा शामिल हैं, जो विश्व शांति, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के गहन संदेश साझा करेंगे।

दुनियाभर से मिल रहे सेंटर के लिए बधाई संदेश

आचार्य लोकेश ने सेंटर के बारे में बात करते हुए इस पर जोर दिया कि विश्व शांति केंद्र आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में काम करेगा। शांति शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, समानता और संस्थागत शांति-निर्माण प्रक्रियाओं के लिए एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया, क्योंकि आध्यात्मिकता और सामाजिक कल्याण के इस महाकुंभ के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु गुरुग्राम में एकत्र हो रहे हैं।

विज्ञापन

विश्व शांति केंद्र शांति और सद्भाव के लिए संस्थागत नेटवर्क को मजबूत करते हुए जागरुकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियों की ओर से बधाई संदेश आ रहे हैं। विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन वैश्विक शांति की दिशा में भारत के प्रयासों में एक नए अध्याय का प्रतीक है, जो लाखों लोगों को सामंजस्यपूर्ण रवैया अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ