By-Elections Results: प्रतिष्ठा की लड़ाई के बीच हरियाणा के आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी की 'भव्य' जीत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Adampur By-Elections Results: प्रतिष्ठा की लड़ाई के बीच हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के भव्य बिश्नोई ने जीत हासिल की है। हरियाणा के आदमपुर में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के लिए यह करो या मरो की लड़ाई थी। उन्होंने उपचुनाव में 16,000 मतों से जीत हासिल की है। 29 वर्षीय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1589170339518754817
भव्य की जीत के बाद उनके पिता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह पीएम मोदी की नीतियों की, सीएम खट्टर की कार्यशैली की, आदमपुर के चौधरी भजनलाल परिवार के भरोसे की जीत है। मैं आदमपुर के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक बार फिर हम पर भरोसा किया।
बता दें कि हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे कुलदीप बिश्नोई अगस्त में भाजपा में शामिल हो गए थे। सत्तारूढ़ गठबंधन बीजेपी-जेजेपी ने यहां से बिश्नोई के बेटे भाव्या को मैदान में उतारा था, वहीं कांग्रेस ने जय प्रकाश को उम्मीदवार बनाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: