---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

मजदूरी करने गया पति घर लौटा तो पत्नी को युवक के साथ सोते देखा, दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: हरियाणा में महेंद्रगढ़ के अटेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ सोते हुए देखा तो उसने दोनों को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला। दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और यहां प्रवासी मजदूर के रूप में कार्य कर […]

---विज्ञापन---

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: हरियाणा में महेंद्रगढ़ के अटेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ सोते हुए देखा तो उसने दोनों को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला। दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और यहां प्रवासी मजदूर के रूप में कार्य कर रहे थे। डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी कनीना रणवीर सिंह और एसएचओ संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी को अटेली से ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के 4-5 परिवार अटेली की रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। ये परिवार यहां पर मजदूरी का काम करते हैं। इन परिवारों में अखिलेश अपनी पत्नी सुनीता (30) के साथ रह रहा था। अखिलेश व सुनीता के कोई भी संतान नहीं है। इसी कॉलोनी में मध्य प्रदेश का गोविंद ( 32 ) भी किराए की मकान पर रहता था। गोविंद के दो बच्चे बताए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – हरियाणा: सामूहिक आत्महत्याकांड से अंबाला दहला, शख्स ने माता-पिता समेत पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया

दोनों पर ताबड़तोड़ वार
गुरुवार को सुबह अखिलेश किसी काम से गया हुआ था। दोपहर को वह वापस अपने कमरे पर आया तो उसने देखा कि सुनीता और गोविंद एक साथ कमरे में सो रहे थे। इस पर उसने वहां पर रखी कुल्हाड़ी उठा ली और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे सुनीता और गोविंद बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग वहां पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी अखिलेश को पकड़ लिया। घटना के बाद डीएसपी व एसपी ने भी रेलवे कॉलोनी का दौरा किया। अटेली में हुए इस दोहरे हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2022 06:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola