चंडीगढ़: हरियाणा के मेवात में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। भादस गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। यह परिवार राजस्थान से बडकली चौक की तरफ आ रहा था। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक बच्चे समेत दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों का का इलाज राजकीय शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरिफ (28) पुत्र हासम अपने तीन बच्चों और पत्नी सहित अलवर जिले से मेवात के दिहाना में अपनी रिश्तेदारी में मिलने आए थे। लेकिन वापसी के समय अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आरिफ, उनकी पत्नी शुहाना परवीन और बेटी काईफ़ा (6) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में पत्नी सुहाना परवीन को गंभीर चोट लगने के कारण नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना में कैफ़ (8), कशफ (2) अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है।
अभी पढ़ें – Kanpur News: पहली मंजिल पर लगी भीषण आग, दूसरी मंजिर पर पढ़ रहे थे 25 बच्चे, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
तलाश मे जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। बता दें कि बीते कुछ समय से इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसे हादसों की संख्या में चिंताजनक बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिनमें कईयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
18 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
51 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त