Haryana: ई-विधान एप्लीकेशन का हुआ उद्घाटन, सीएम खट्टर ने कहा - ये इतिहास में मील का पत्थर होगी साबित

सीएम खट्टर

सीएम खट्टर

विज्ञापन

चंडीगढ़: हरियाणा में डिजिटलाइजेशन लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। इसी कड़ी में राज्य की विधानसभा भी अब पूरी तरह से डिजीटल हो गई है। सोमवार को डिजीटल हरियाणा विधानसभा के पहले सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। सीएम ने इसके बाद सदन को संबोधित भी किया और कहा कि ये हरियाणा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर रही है- मनोहर लाल खट्टर

ई-विधानसभा एप्लीकेशन का उद्घाटन करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में डिजीटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएम ने ये भी कहा कि 2020 में हरियाणा को डिजिटल क्षेत्र में राष्ट्रपति अवॉर्ड भी मिला है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से मिले 150 में से 100 अवॉर्ड डिजिटल क्षेत्र में मिले हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Advertisment

मोबाइल के अलावा कंप्यूटर पर भी कर सकेंगे इसका उपयोग – सीएम खट्टर

मुख्यमंत्री ने आगे इस एप्लीकेशन के फायदे गिनाते हुए कहा कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से विधायक विधानसभा में पूंछे गए सवालों का रिकॉर्ड रख पाएंगे। वे ये भी जान पाएंगे की किस सवाल का जवाब दिया गया है और किसका नहीं। वहीं इस एप्लीकेशन का फायदा ये है कि इसे फोन या फिर कंप्यूटर हर जगह उपयोग किया जा सकता है। हालांकि सीएम ने विधायकों को सतर्क भी किया और कहा कि इस एप्लीकेशन का पासवर्ड निरंतर चेंज़ करते रहें और इसे किसी से भी गलती से भी शेयर ना करें।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ