Gujarat Building Collapsed: जामनगर में तीन मंजिला इमारत ढही, बच्चे समेत तीन की मौत

Three Killed Jamnagar, Gujarat building Collapsed, Sadhana Colony

Gujarat Building Collapsed

विज्ञापन

Gujarat Building Collapsed: गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है। यहां जामनगर में स्थित साधना हाउसिंग कॉलोनी में एक जर्जर तीन मंजिला इमरात भरभराकर ढह गई। जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों को राहत-बचाव टीम ने मलबे से बाहर निकाला है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है।

https://twitter.com/ANI/status/1672264233546055680?s=20

Advertisment

मलबे से बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने कहा कि इमारत के ढहने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जर्जर होने के कारण यह इमारत गिरी है। बचाव दल ने मलबे के नीचे दबे 8 लोगों को निकाला और उन्हें जामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा।

जामनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू ने कहा, 8-10 साल की उम्र के एक बच्चे सहित उनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को डर है कि मलबे के नीचे और लोग दबे हो सकते हैं और उन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ