क्या Barack Obama को पकड़ने अमेरिका जाएगी असम पुलिस? हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मजेदार जवाब
Edited By Bhola Sharma

Barack Obama
Edited By Bhola Sharma

Barack Obama
Barack Obama: क्या असम पुलिस भारत में अल्पसंख्यकों की कथित असुरक्षा पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर उन्हें गिरफ्तार करेगी? सोशल मीडिया पर पूछे गए इस सवाल का असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में कई हुसैन-ओबामा हैं। और उनकी प्राथमिकता उनसे निपटने की होगी। उन्होंने कहा कि असम पुलिस अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करेगी।
दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा ने एक पत्रकार की पोस्ट साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘भारत में ही कई हुसैन ओबामा हैं। वाशिंगटन जाने पर विचार करने से पहले हमें उनकी देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। असम पुलिस हमारी अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार काम करेगी।’ ट्वीट में पूछा गया था कि क्या असम पुलिस पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को पकड़ने के लिए अमेरिका जाएगी।

Himanta Biswa Sarma, Tweet
पत्रकार ने पूछा कि भावनाएं आहत करने के लिए क्या ओबामा के खिलाफ गुवाहाटी में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज की गई है? क्या असम पुलिस ओबामा को किसी फ्लाइट से उतारने और गिरफ्तार करने के लिए वाशिंगटन जा रही है?
यह ट्वीट एक तरह से असम में विपक्षी नेताओं के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी टिप्पणियों को लेकर दर्ज की जा रही एफआईआर को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज था।
असम पुलिस ने तमाम प्रदेशों में छापे मारे और गिरफ्तारियां भी कीं। फरवरी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने रायपुर जाते वक्त विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल तत्कालीन गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया था।
ओबामा ने गुरुवार को सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि बाइडेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत के दौरान मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे का उल्लेख करना चाहिए।
ओबामा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर मेरी मोदी से बातचीत होती, तो बातचीत का एक हिस्सा ये होगा कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि भारत किसी बिंदु पर अलग होना शुरू कर देगा। हमने देखा है कि जब इस प्रकार के बड़े आंतरिक संघर्ष होने लगते हैं तो क्या होता है। ऐसा होता है तो फिर ये भारत के हितों के विपरीत होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: