Lok sabha election 2024: चुनाव से पहले ही इस सीट से BJP उम्मीदवार की जीत, जानें कैसे हुआ यह 'खेल'

Gujarat Lok sabha election: सूरत लोकसभा सीट से मतदान से पहले ही भाजपा के मुकेश दलाल चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। वहीं, सीट पर पर्चा भरने वाले बाकी 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

Gujarat Lok sabha election, Lok Sabha sabha election 2024

मुकेश दलाल

विज्ञापन

Gujarat Lok sabha election: सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के मिशन 400 का खाता खुल गया है। यहां मतदान से पहले ही भाजपा के मुकेश दलाल जीत गए हैं। दरअसल, यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। वहीं, सीट पर पर्चा भरने वाले बाकी 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में बीजेपी के मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन

सोमवार को बसपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

गौरतलब है कि सूरत लोकसभा सीट से कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। बीते दिनों यहां से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद एक-एक कर इस सीट पर छह और प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। केवल बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल बचे थे, जिन्होंने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। आज सुबह प्यारेलाल सूरत जिला प्रशासन के ऑफिस पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल यहां से निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुनाव जीतने से पहले इस सीट पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव एजेंट दिनेश जोधानी ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी के फॉर्म पर आपत्ति जताई थी। उनका दावा था कि प्रत्याशी के पास कोई प्रस्तावक नहीं हैं। रविवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मामले की सुनवाई की कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को रद्द कर दिया। वहीं, जब एक के बाद एक इस सीट से प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले रहे थे तो बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। ये आरोप लगे की बसपा प्रत्याशी को कुछ लोग नाम वापस लेने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ