---विज्ञापन---

गुजरात

VIDEO: गुजरात में राम मंदिर के उपलक्ष्य में यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

गुजरात के मेहसाणा जिले में राम मंदिर के उपलक्ष्य में यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव का मामला सामने आया है। यह पथराव मस्जिद के पास हुआ।

Ram Mandir Inauguration Ayodhya: (ठाकुर भूपेंद्र सिंह) अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन को लेकर जहां देश में हर्षोल्लास का माहौल है तो वहीं कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ गुजरात के मेहसाणा जिले में देखने को मिला, जहां राम मंदिर के उपलक्ष्य में निकल रही यात्रा पर पथराव किया गया है। यह पथराव उस समय किया गया, जब यात्रा खेरालू के बेलिम इलाके से निकल रही थी।

मस्जिद के पास किया गया पथराव

---विज्ञापन---

बताया जाता है कि राम मंदिर यात्रा पर बेलिम इलाके में बनी मस्जिद के पास पथराव किया गया है। बवाल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

---विज्ञापन---

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं अपने छत से राम मंदिर यात्रा पर पथराव कर रही हैं। वे बड़े-बड़े पत्थर यात्रा में शामिल लोगों को मारते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद कुछ लड़के भी आ जाते हैं, जो छत से यात्रा पर पत्थर फेंक रहे हैं। वीडियो में छत पर 5 से अधिक लड़के दिखाई देते हैं, जो लगातार पत्थर फेंक रहे हैं। यही नहीं, वे लोगों को कुछ बोलते भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: VIDEO : दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पैसेंजर्स ने गाया- श्रीराम जय राम.. जय जय राम

तेलंगाना में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

---विज्ञापन---

इससे पहले, डॉक्यूमेंट्री/मूवी राम के नाम की एक रेस्टोरेंट में स्क्रीनिंग पर तेलंगाना के रचकोंडा जिले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। तीनों पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया था।

बालस्वरूप में गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला

---विज्ञापन---

बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन कल यानी 22 जनवरी को होगा। इसी दिन रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। रामलला 5 वर्ष के बालक के रूप में कमल के फूल पर विराजमान होंगे। इस मूर्ति को अरुण योगीराज ने तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में ‘राम के नाम’ पर विवाद, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज; शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

First published on: Jan 21, 2024 07:28 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola