तेलंगाना में 'राम के नाम' पर विवाद, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज; शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

तेलंगाना (Telangana) में एक रेस्तरां में ‘राम के नाम’ मूवी की स्क्रीनिंग को लेकर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तीनों पर साम्प्रदायिक मुद्दे पैदा करने का आरोप लगाया गया है।

telangana

तेलंगाना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत।

Fir registered against three people in Telangana : राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी बीच, तेलंगाना से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां रेस्तरां में  ‘राम के नाम’ मूवी की स्क्रीनिंग को लेकर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तीनों पर साम्प्रदायिक मुद्दे पैदा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

रचकोंडा जिले में दर्ज की गई FIR

विज्ञापन

बता दें कि FIR रचकोंडा जिले के नेरेडमेट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। तीनों लोगों पर आईपीसी की धारा 290, 295 ए और 34 लगाई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि तीनों ने जानबूझकर राम मंदिर कार्यक्रम से पहले सांप्रदायिक मुद्दे पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका

इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कानून के चार छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। छात्रों ने अपनी याचिका में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा को चुनौती दी है। छात्रों का कहना है कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम को मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करना धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन है। कोई राज्य किसी भी धर्म के साथ जुड़ नहीं सकता और न ही उसे बढ़ावा दे सकता है।

विज्ञापन

22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। जिस मूर्ति को गर्भगृह के अंदर विराजमान किया जाएगा, उसे अरुण योगीराज ने तैयार किया है। रामलला की मूर्ति 51 इंच लंबी है। इसका वजन 1.5 टन है। मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में दर्शाया गया है। वे कमल पर खड़े हैं। लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में मुख्य अनुष्ठान किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ