nithyananda ram mandir inauguration

नित्यानंद को मिला राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण? इंटरपोल जारी कर चुका है ब्लू कॉर्नर नोटिस

नित्यानंद (Nithyananda) ने दावा किया है कि उसे 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला है। नित्यानंद दुष्कर्म का आरोपी है।

Nithyananda on Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इसे लेकर देश के तमाम बड़ी शख्सियतों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। अब स्वयंभू बाबा और भगोड़े दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद ने दावा किया है कि उसे भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। वह इस कार्यक्रम में शामिल होगा।

विज्ञापन

नित्यानंद ने खुद का बसाया देश

विज्ञापन

नित्यानंद ने एक द्वीप पर अपना खुद का देश बसा लिया है, जिसे उसने ‘कैलासा’ नाम दिया है। नित्यानंद ने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस ऐतिहासिक और असाधारण घटना में शामिल होना न भूलें।

विज्ञापन

नित्यानंद ने खुद को बताया हिंदू धर्म का सर्वोच्च पुजारी

नित्यानंद ने कहा कि पारंपरिक प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के मुख्य देवता में राम का औपचारिक रूप से आह्वान किया जाएगा और वे पूरी दुनिया को अनुग्रहित करने के लिए अवतरित होंगे! पोस्ट में कहा गया है- औपचारिक रूप से आमंत्रित किए जाने पर हिंदू धर्म के सर्वोच्च पुजारी भगवान नित्यानंद परमशिवम इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन

नित्यानंद पर 2010 में दुष्कर्म का मामला दर्ज

बता दें कि नित्यानंद पर 2010 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस पर उसकी गिरफ्तारी भी की गई। हालांकि, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह शिकायत उसके ड्राइवर ने दर्ज कराई थी। ड्राइवर ने ही 2020 में दावा कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

विज्ञापन

इंटरपोल ने भगोड़े नित्यानंद का पता लगाने के लिए 22 जनवरी, 2019 को एक ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। यह नोटिस अपराधी की पहचान, उसके स्थान या अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जारी किया जाता है। इंटरपोल का पूरा नाम इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन है। इसका मुख्यालय फ्रांस में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ