हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात में क्यों जलाई गईं मजदूरों की 15 झोपड़ियां, सच आया सामने 

Gujarat News: पुलिस ने झुग्गियों में आग लगाने वाले मोहम्मद रफीक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में मजदूरों ने बताया कि रफीक ठेकेदारी करता है। उसने बीते दिनों उनसे मुफ्त में काम करने को कहा था। इनकार करने पर उसने झुग्गियों में आग लगाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा मलबा

Gujarat News: कच्छ के अंजार में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब यहां 15 झोपड़ियों में आग लग गई। इनमें रहने वाले लोगों का आरोप है कि उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। क्योंकि उन्होंने मुफ्त में काम करने से इनकार कर दिया था। आग लगने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे, बुजुर्ग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अब इस आगजनी का सच सामने आया है।

लाखों रुपये का सामान जलकर खाक 

सूचना मिलने के बाद मौके पर आधा दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झोपड़ियों में सिलेंडर होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया था। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं है। आग लगने से लोगों के लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार यह झोपड़ियां खत्री बाजार के पास थीं।

आरोपी गिरफ्तार, बताई यह वजह 

आरोप है कि मोहम्मद रफीक ने यह आग लगाई है। दरअसल, रफीक ठेकेदारी का काम करता है। वह इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों से मजदूरी करवाता है। बीते दिनों रफीक ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को कुछ काम बताया। जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में बद्रीनाथ यादव का आरोप है कि रफीक ने झुग्गियों में आग लगाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने रविवार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मामले में रफीक के खिलाफ हत्या का प्रयास और अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस रफीक को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच कर रही है। आग लगने से कई जानवर जलकर मर गए हैं।

इनपुट: ठाकुर भूपेंद्र सिंह

ये भी पढ़ें: Hero Splendor को 7 Seater Car में किया तब्दील, वीडियो देख चौंक गए लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें