---विज्ञापन---

Hero Splendor को 7 Seater Car में किया तब्दील, वीडियो देख चौंक गए लोग

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक के दोनों तरफ युवक ने लोहे के स्टैंड लगा रखे हैं। नेटिजन्स को यह इनोवेशन काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। आपको बता दें कि बाइक में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गैर कानूनी है।

---विज्ञापन---

Viral video: बाइक सेगमेंट में Hero Splendor कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। लोग इसे आंख बंद करके खरीदते हैं। इसी तरह इन दिनों बाजार में सात सीटर गाड़ियों का चलन है। लोग पांच सीटर हैचबैक या कॉम्पैक्ट एसयूवी की बजाए सात सीटर कार खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में कार खरीदने की तमन्ना रखने वाले एक युवक ने अपनी Hero Splendor को ही 7 Seater Car में तब्दील कर दिया।

---विज्ञापन---

बाइक के दोनों तरफ लगाए लोहे के स्टैंड 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक के दोनों तरफ युवक ने लोहे के स्टैंड लगा रखे हैं। इस स्टैंड को सीट का आकर दिया गया है। वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है। वहीं, उसके दोनों तरफ तीन-तीन लोग बैठे हैं। इस तरह एक साथ बाइक पर ड्राइवर समेत कुल सात लोग सफर कर सकते हैं। यह वीडियो कहां का है यह तो पता नहीं चला है। वीडियो किसी देहात इलाके का लग रहा है। बाइक में कुछ बच्चे बैठे दिखाई पड़ रहे हैं।

लोगों को पसंद आया इनोवेशन

नेटिजन्स को यह इनोवेशन काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कार बनने में थोड़ा ही फर्क है। किसी ने लिखा चालान न कट जाए। वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग युवक के इस आइडिया को सराहा रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं नियम

यहां आपको बता दें कि बाइक में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गैर कानूनी है। ट्रैफिक पुलिस इसके लिए आपके व्हीकल का चालान काट सकती है और उसे जब्त करने तक की कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दो भाइयों ने अपने कार को हेलीकॉप्टर की तरह रोटर और टेल लगा दी थी।

ये भी पढ़ें: दुल्हन के लिए कुछ भी करेगा! कार को लगाए ‘पंख’, पुलिस ने ‘कतरे’, देखें वीडियो

First published on: Mar 19, 2024 07:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola