PM Modi Visit Morbi LIVE Update: थोड़ी देर में मोरबी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहत-बचाव कार्यों का लेंगे जायजा
Edited By Om Pratap

पीएम नरेंद्र मोदी
Edited By Om Pratap

पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi Morbi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद मोरबी का दौरा करेंगे। यहां वे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी हादसे में घायलों से मुलाकात और उनका हाल जानने मोरबी सिविल अस्पताल भी जा सकते हैं।
मोरबी आने से पहले सोमवार शाम को पीएम मोदी ने गांधीनगर में हाईलेवल बैठक बुलाई थी। बैठक में पीएम मोदी ने राज्य सरकार से पीड़ितों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया था। बैठक में ये भी फैसला लिया गया था कि 2 नवंबर को मोरबी हादसे को लेकर राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
LIVE Update:
मोरबी पुल हादसे के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज भी मच्छु नदी में 25 से 30 नावों के जरिए अलग-अलग एजेंसी के लोग गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
अभी पढ़ें –
मोरबी हादसे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मांग की है कि मोरबी हादसे की जांच हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अपनी सभी यात्राएं स्थगित कर दी है, लेकिन भाजपा के कार्यक्रम चल रहे हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1587320153926029313
मोरबी हादसे को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत है।
https://twitter.com/ANI/status/1587314128766439424
मोरबी हादसे के पीड़ित एक शख्स ने आंखोंदेखी बताई है। मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती नईम शेख ने बताया कि हम कुल छह लोग हादसे के वक्त मोरबी हैंगिंग ब्रिज पर थे। हादसे के बाद पांच लोग लौट आए जबकि एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मैं तैर सकता हूं। मैं और मेरे दोस्त मिलकर कुछ लोगों को बचाने में कामयाब रहे। यह दिल दहला देने वाला था। जब मैं लोगों को सुरक्षित स्थान पर ला रहा था तो मुझे चोट लगी।
https://twitter.com/ANI/status/1587308109243875329
गुजरात के मोरबी हादसे पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में न्यायिक आयोग नियुक्त करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1587292911896432641
एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार ने कहा कि हमने आज खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया। आशंका है कि कुछ शव नदी के तल पर हो सकते हैं, इसलिए हमने अपने गहरे गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया।
मोरबी जिला कलेक्टर ने मंगलवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि कुछ समय पहले जिला अस्पताल में एक और घायल की मौत के साथ, मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। कुल 14 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है, उसकी तलाश की जा रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1587289133323456512
उधर, मोरबी में हादसे की जगह आज भी लापता लोगों की खोज और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ और इंडियन नेवी की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी है। राजकोट रेंज के आईजी अशोक कुमार ने कहा कि 50 लोगों की टीम पुल हादसे की जांच में जुटी है।
बता दें कि मोरबी ब्रिज हादसे में 141 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। हादसा रविवार शाम 6.30 बजे उस वक्त हुआ जब केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटकर मच्छू नदी में गिर गया। ये पुल करीब 140 साल पुराना था। जानकारी के मुताबिक, ये पुल पिछले सात महीने से रिनोवेशन के लिए बंद था जिसे गुजरात नये वर्ष पर खोला गया था। हादसे का 30 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।
अभी पढ़ें –
हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुल का देखरेख करने वाली ओरेवा कंपनी के मैनेजर, दो टिकट क्लर्क, रिपेयरिंग करने वाले कॉन्ट्रैक्टर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात सरकार ने फैसला लिया है कि मोरबी हादसे में मारे गए लोगों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। वहीं, हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर 02822243300) जारी किया गया है। घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: