गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस में टक्कर हुई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुआ। पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वीके नाई ने बताया कि सरकारी बस हिम्मत नगर से कच्छ जा रही थी, जबकि ऑटोरिक्शा दूसरी तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के चलते ऑटोरिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौजूद सभी 6 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : आखिरकार पकड़े गए अलीगढ़ के सास-दामाद, आज है शादी का मुहूर्त
टक्कर के बाद ऑटो के कुछ हिस्से बस के नीचे फंस गए। पुलिस के अनुसार बस चालक ने अपने वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और ऑटो को टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने पर राधनपुर से बीजेपी विधायक लविंगजी ठाकोर मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने आने के बाद यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए। हादसे के बाद बस भी सड़क ने नीचे उतर गई। दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
डूबने से गई थी 5 लोगों की जान
पाटन जिले में फरवरी में भी ऐसा हादसा सामने आया था। यहां के चाणस्मा के वडावली गांव में एक झील में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 2 बच्चे और 1 महिला भी शामिल थी। पुलिस ने कहा था कि ये लोग बकरियां चराने के लिए झील के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान एक लड़की का पैर फिसल गया था और वह झील में गिर गई थी। इसके बाद लड़की को बचाने के लिए अन्य लोग बारी-बारी झील में उतरे, जिसकी वजह से वे भी डूब गए।
यह भी पढ़ें : इस थाने में हैं अलीगढ़ के सास-दामाद, पुलिस कर रही पूछताछ
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
23 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines