Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
पूरे उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के सास-दामाद सुर्खियों में हैं। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी भी दोनों अपनी जिद पर अड़े हैं। सास-दामाद ने एक साथ रहने का फैसला लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस वक्त पुलिस ने दोनों को कहां रखा है? आइए जानते हैं सबकुछ…
यह मामला अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का है, जहां से सास-दामाद 6 अप्रैल को फरार हो गए थे। बेटी शिवानी की शादी से 10 दिन पहले मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी और अंत में सास-दामाद गिरफ्तार हो गए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सास अनीता और दामाद शिवानी को अलीगढ़ के दादों थाने में रखा गया है, जहां पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : पैर में सैंडल, हाथ में लाल-हरी चूड़ियां, घूंघट में दामाद के साथ थाने पहुंची अलीगढ़ की चर्चित सास, देखें Video
अलीगढ़ : सास और दामाद के भगाने का मामला
सास और दामाद को पुलिस ने हिरासत में लिया।
दोनों दादों थाने में मौजूद, पुलिस कर रही पूछताछ।
मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
घटना अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की है।#Aligarh #FamilyDispute #PoliceAction #UPCrime pic.twitter.com/ChqWRYO2QI— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 16, 2025
आपको बता दें कि सास अपनी बेटी की शादी से 10 दिन पहले 6 अप्रैल को अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। राहुल और शिवानी की आज के दिन यानी 16 अप्रैल को शादी होने वाली थी, लेकिन मां ने अपनी बेटी का सुहाग छीन लिया।
यह भी पढ़ें : अलीगढ़ से नेपाल बॉर्डर कैसे पहुंचे सास-दामाद, पुलिस पूछताछ में बताया- फरारी के दौरान कहां-कहां गए?
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।