Ram Mandir: ड्राइवरों की स्पेशल ट्रेनिंग, पुलिसवालों का ड्रेस कोड, 6 सुविधाएं जो मिलेंगी भक्तों को

Services Available For Ramlala Devotees: राम मंदिर अयोध्या आने वाले राम भक्तों को योगी सरकार कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। वहीं 22 जनवरी को पुलिस वाले भी एक स्पेशल ड्रेस में दिखेंगे।

Ram Mandir Ram Lala Pran Pratishtha

रामलला की राम मंदिर में एंट्री हो चुकी है और प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है।

विज्ञापन

Services Available For Ramlala Devotees In Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान चल रहा है। पूरी अयोध्या राम नाम से गूंज रही है। रामभक्तों का अयोध्या में सैलाब उमड़ा हुआ है, जिसे देखते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रामभक्तों के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं, जिसमें स्पेशल ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

बसों, ऑटो, टैक्सी ड्राइवरों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि किसी तरह का हादसा न होने पाए। 22 जनवरी के दिन के लिए पुलिस वालों को भी ड्रेस कोड दिया गया है। जानिए वो 6 सुविधाएं, जो रामभक्तों को अयोध्या में मिलेंगी…

विज्ञापन

अयोध्या के ड्राइवरों को स्पेशल ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ट्रांसपोर्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे रामभक्तों के लिए पर्याप्त इंतजाम करें, उन्हें कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। ड्राइवरों को स्पेशल ट्रेनिंग देने को कहा गया है, ताकि कोई रामभक्त किसी भी वजह से हादसे का शिकार न हो। किराया एक समान रखने को भी कहा गया है। सख्त हिदायत दी गई है कि ड्राइवर मनमाना किराया न वसूले और 22 जनवरी को पूरी तरह ड्रेसअप रहें।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी 22 को ड्रेस कोड में दिखेंगे

22 जनवरी को अयोध्या की पुलिस भी स्पेशल ड्रेस कोड में दिखेगी। योगी सरकार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्राण प्रतिष्ठा के दिन खाकी वर्दी नहीं, बल्कि कोट पैंट पहनने को कहा गया है, ताकि वे भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बन पाएं और मेहमानों को भी पुलिस वाला दबाव और मौजूदगी का अहसास न हो।

6 जिलों से अयोध्या के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस

योगी सरकार ने रामभक्तों केा हेलिकॉप्टर सर्विस का तोहफा दिया है। प्रदेश के 6 जिलों गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से राम मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर उड़ेंगे। किराया और फ्लाइट का शेड्यूल फाइनल हो गया है। 19 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा खुद लखनऊ से हेलिकॉप्टर सर्विस की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन

50 ई-बसें, 25 ई-ऑटो और पिंक ऑटो सर्विस

रामभक्तों के लिए अयोध्या में राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर (UBER) 50 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं। 25 ई-ऑटो भी लॉन्च किए हैं, जिसमें 12 पिंक ऑटो शामिल हैं। अयोध्या दर्शन कमेटी की योजना एक दिन में करीब 35 हजार लोगों को रामलला के दर्शन कराने की है। इसके लिए ट्रेनों-बसों की सुविधा दी जाएगी। अयोध्या दर्शन फ्री बस सर्विस भी शुरू होगी।

विज्ञापन

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने बताया कि अयोध्या में 2 तरह के सफेद और गुलाबी रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ेंगे। सफेद ऑटो पुरुष ड्राइव करेंगे। गुलाबी ऑटो महिलाएं चलाएंगी। ई-बसों में AC लगे हैं। पेनिक बटन लगे हैं। सभी बसें उत्तर प्रदेश की डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ