---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Sainik School में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या होगा एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न? परीक्षा की तारीख को लेकर नया अपडेट

Sainik School Entrance Exam 2024: सैनिक स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने और एंट्रेंस एग्जाम की तारीख बदल गई है। जानिए इन स्कूलों में कैसे दाखिला मिलता है और एग्जाम का पैटर्न क्या होता है?

---विज्ञापन---

Sainik School Entrance Exam Latest Update: देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में छठी और 9वीं क्लास में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2024) लेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख पहले 15 दिसंबर थी, लेकिन अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र में 24 दिसंबर तक सुधार किया कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर लॉगइन करना होगा। वहीं एंट्रेंस एग्जाम भी अब 21 जनवरी को नहीं, बल्कि 28 जनवरी को होगा। एग्जाम 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में होगा। हर साल जनवरी महीने में ही दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम लिया जाता है।

 

---विज्ञापन---

डेफेंस में एंट्री के लिए तैयार किए जाते हैं बच्चे

CBSE बोर्ड से संबद्ध इंगलिश मीडियम स्कूलों में बच्चों को नेशनल डेफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी, मिलिट्री ट्रेनिंग एकेडमी में एंट्री के लिए तैयार किया जाता है। फीस क्लास और कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होती है। एनुअल, हॉस्टल, डाइट और अन्य चार्ज मिलाकर करीब एक लाख फीस होती है। सैनिक स्कूल का संचालन सैनिक सोसाइटी करती है, जिसका नेतृत्व मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया करती है। सैनिक स्कूलों में हर साल 60 से 100 बच्चों का दाखिला होता है। पहले इन स्कूलों में सिर्फ लड़कों को दाखिला दिया जाता था, लेकिन साल 2022 से लड़कियों को भी छठी क्लास में एडमिशन दिया जाने लगा है। छठी क्लास में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 10 साल से 12 साल के बीच और 9वीं क्लास में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: High Speed Internet कैसे मिलता है? धरती पर किस तरह बिछा केबल्स का जाल, देखिए अद्भुत वीडियो

---विज्ञापन---

दाखिले के लिए रिज़र्वेशन का क्राइटेरिया

  • 67% सीटें होम स्टेट के बच्चों के लिए होती हैं।
  • 33% सीटें दूसरे स्टेट के बच्चों के लिए होती हैं।
  • 25% सीटें डेफेंस फैमिली के बच्चों के लिए होती हैं।

क्या होगा एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न?

छठी क्लास में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम 150 मिनट का होगा और 300 प्रश्न पूछे जाएंगे। लैंग्वेज, जनरल नॉलेज और इंटेलिजेंस सब्जेक्ट के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे, जो 50-50 नंबर के होंगे। मैथमेटिक्स से 50 सवाल पूछे जाएंगे, जो 150 नंबर के होंगे। छठी क्लास का एंट्रेंस एग्जाम 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक ढाई घंटे का होगा। 9वीं क्लास का एंट्रेंस एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए होगा।

यह भी पढ़ें: ‘पत्नी हफ्ते में सिर्फ 2 दिन मिलती’ पति ने किया केस, बीवी ने दिया दिलचस्प जवाब, पढ़ें हाईकोर्ट की टिप्पणी

---विज्ञापन---

एडमिशन फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें स्टेप्स

  • exams.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • AISSEE 2024 एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारियां भरकर सबमिट करें। क्लास सेलेक्ट करें।
  • पूरा फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अटैच करें।
  • आवेदन फीस भरें और फॉर्म-अटैच्ड डॉक्यूमेंट्स को चेक करें।
  • सबमिट करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

First published on: Dec 17, 2023 04:22 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola