गुजरात: भावनगर से हैदराबाद के लिए चली समर स्पेशल ट्रेन, टिकट बुकिंग शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन भावनगर मंडल के भावनगर टर्मिनस से हैदराबाद के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। चलिए जान लेते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें हैं।

Bhavnagar to Hyderabad

Bhavnagar to Hyderabad

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा भावनगर मंडल के भावनगर टर्मिनस से हैदराबाद के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। भावनगर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन नंबर 07062 भावनगर-हैदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हर रविवार को भावनगर टर्मिनस स्टेशन से सुबह 10:15 बजे रवाना होती है और अगले दिन सोमवार को शाम 4:45 बजे हैदराबाद स्टेशन पहुंचती है। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस स्टेशन से 01.06.2025 तक चलेगी। इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

इसी तरह ट्रेन नं. 07061 हैदराबाद-भावनगर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को शाम 7:00 बजे हैदराबाद स्टेशन से रवाना होती है और रविवार को सुबह 05:55 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचती है। यह ट्रेन हैदराबाद स्टेशन से 30.05.2025 तक चलेगी। इस ट्रेन में द्वितीय एसी, स्लीपर और सामान्य डिब्बे शामिल हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सीहोर, सोनगढ़, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, साबरमती, वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बासमत, पूर्णा जंक्शन, नांदेड़, मुदखेड जंक्शन, बसर, निज़ामाबाद, कामारेड्डी, मेडचल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकती है। उपरोक्त दोनों ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। इस ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय के बारे में जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

पश्चिम रेलवे के बिलिमोरा-अमलसाद रेल खंड में इंजीनियरिंग काम के लिए 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों का समय रिशेड्यूल और रेगुलेटेड किया जाएगा। भावनगर डिवीजन के पोरबंदर स्टेशन से चलने वाली 2 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

प्रभावित ट्रेनों की डिटेल्ड

ट्रेन नंबर 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 2 घंटे पुनर्निर्धारित की जाएगी, अर्थात यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे बाद पोरबंदर स्टेशन से रवाना होगी।

22 अप्रैल, 2025 (मंगलवार) को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 20968 पोरबंदर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट पुनर्निर्धारित की जाएगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से पोरबंदर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ