गुजरात के सूरत में 2.30 घंटे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला

गुजरात के सूरत यातायात विभाग ने भीषण गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए खास पहल की है। सूरत यातायात विभाग ने दोपहर के वक्त में पूरे शहर में ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।

Surat Traffic department

गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। अहमदाबाद से लेकर सूरत तक शहरों का तापमान 40 के पार है। इसी बीच सूरत यातायात विभाग ने चिलचिलाती गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए खास पहल की है। सूरत यातायात विभाग ने दोपहर के वक्त में पूरे शहर में ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। सूरत यातायात विभाग के अनुसार सभी ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे के बीच बंद रखा जाएगा। इसका मतलब 2.30 घंटे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे।

विज्ञापन

विभाग ने क्यों लिया ये फैसला

सूरत यातायात विभाग ने फैसला तब लिया जब शहर में गर्मी काफी पचंड थी। इससे ट्रैफिक जंक्शनों पर इंतजार करने वाले वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन

यातायात पुलिस उपायुक्त अनीता वनानी ने कहा कि शहर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और ट्रैफिक सिग्नल के बदलने का इंतजार करते समय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की भलाई को ध्यान में रखते हुए सूरत यातायात विभाग ने एक हफ्ते के लिए दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर शहर में गर्मी इसी तरह से पड़ती रही तो इस उपाय को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

चौराहों पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी

यातायात विभाग ने इस अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही को मैनेज करने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात करेगी। इसके साथ ही विभाग ने यात्रियों से सिग्नल बंद होने के दौरान सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने का आग्रह किया है। यह पहली बार नहीं है जब सूरत में इस तरह का उपाय लागू किया गया है। इससे पहले भी भीषण गर्मी के दौरान यातायात विभाग ने लोगों की परेशानी कम करने के लिए सीमित समय के लिए सिग्नल बंद कर दिए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ