गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, जवानों को ले जा रही बस पलटी; 38 घायल

Bus carrying jawans overturns in Gujarat: गुजरात के पंचमहल में जवानों को ले जा रही बस पलट गई है, जिसमें 38 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Bus carrying jawans overturns in Gujarat Panchmahal

Bus carrying jawans overturns in Gujarat: गुजरात के पंचमहल जिले में सोमवार शाम जवानों को ले जा रही बस पलट गई। इस हादसे में राज्य रिजर्व पुलिस ( SRP) के 38 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी एमएल गोहित ने बताया, “38 सैनिक घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की हालत स्थिर है।”

विज्ञापन

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी एमएल गोहिल ने कहा, “जवान अपनी फायरिंग प्रैक्टिस पूरी कर लौट रहे थे, तभी ब्रेक फेल होने के कारण बस पलट गई। उन्होंने एएनआई को बताया कि हादसे में 38 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की हालत स्थिर है।”

विज्ञापन

9 जवान गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार,दुर्घटना के समय बस में 50 जवान सवार थे। उनमें से 38 जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हलोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, और गंभीर चोटों वाले नौ अन्य को बेहतर इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस ढलान पर चली गई और ब्रेक फेल हो गई है, जिसके कारण बस खाई में गिर गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ