---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat: धोरडो में कच्छ रण उत्सव 2024 की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Kutch Rann Utsav 2024: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कच्छ के धोरडो में रणोत्सव का उद्घाटन किया। रेगिस्तान की सुंदरता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार टेंटो रणोत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।

Kutch Rann Utsav 2024: कच्छ के धोर्डो में रणोत्सव की आधिकारिक शुरुआत की गई। सीएम भूपेन्द्र पटेल की मौजूदगी में रणोत्सव का शुभारंभ हो गया है। सीएम भूपेन्द्र पटेल का ऊंट गाड़ी में बैठकर रणोत्सव का आनंद लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

सीएम भूपेन्द्र पटेल ने भारतीय डाक विभाग का पोस्टल कवर भी जारी किया। रणोत्सव की थीम पर आधारित एक विशेष पोस्टल कवर जारी किया गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री मुलु बेरा भी मौजूद थे। इस दौरान कच्छ में रणोत्सव की शुरुआत के साथ ही कलाकारों ने सांस्कृतिक रचनाएं भी प्रस्तुत कीं, गौरतलब है कि रणोत्सव में हर साल काफी लोग आते हैं।

---विज्ञापन---

कब तक चलेगा रणोत्सव?

यह उत्सव कच्छ के भुज शहर से शुरू होता है और फिर पूरे कच्छ जिले में फैलता है और भुज में ही एक भव्य समापन के साथ खत्म होता है। इस साल रणोत्सव 11 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 मार्च 2025 तक चलेगा। हर साल आयोजित होने वाला रणोत्सव कच्छ के सांस्कृतिक रंगों को दिखाता है।

---विज्ञापन---

यहां संस्कृति, कला, संगीत और स्थानीय हस्तशिल्प का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यह त्यौहार कच्छ की परंपराओं को जीवंत करता है और भारत के अलग-अलग भागों से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

---विज्ञापन---

पारंपरिक पोशाक

रणोत्सव के दौरान पर्यटक गुजरात के पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत का आनंद ले सकते हैं। गरबा, घूमर और ढोल की धुनें इस त्योहार को और खास बनाती हैं। इन लोक नृत्यों में लोग रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें पहनकर उत्सव में भाग लेते हैं।

यात्रियों के लिए सुविधाएं 

रणोत्सव के दौरान पर्यटकों को आलीशान टेंटों में रहने का मौका मिलता है। ये टेंट यात्रियों को रेगिस्तान के बीच में एक अद्भुत कैंपिंग अनुभव प्रदान करते हैं, जहां वे रेगिस्तान की सुंदरता का पूरा आनंद ले सकते हैं। सफेद रेगिस्तान में ऊंट की सवारी यहां का मुख्य आकर्षण है। ऊंट की सवारी करते समय दूर रेगिस्तान का दृश्य और भी अद्भुत लगता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Gujarat के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, भूपेंद्र पटेल सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

First published on: Dec 17, 2024 02:49 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola