बेखौफ अपराधी! शर्ट फाड़ी, मुक्के मारे, हत्या की धमकी; चैंबर में घुसकर जज पर किया जानलेवा हमला

Gujarat Civil Court Judge Assault: गुजरात में सिविल कोर्ट के जज को चैंबर में घुसकर मारा पीटा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हमला क्यों किया, इस बारे में जज को भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वह घटनाक्रम से काफी घबराया हुआ है।

Gujarat Judge Assaulted By Two Criminals

चैंबर में घुसकर जज से मारपीट करके 2 युवक फरार हो गए।

Gujarat Civil Court Judge Assault: अचानक चैंबर में 2 युवक घुसे और जज के साथ गाली गलौज करने लगे। उन्होंने उसकी शर्ट फाड़ दी, बटन तोड़ दिए। गला पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। सिर में मुक्के भी मारे। टेबल का शीशा तोड़ दिया। धक्का मुक्की करते हुए धमकी देकर दोनों आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना से जज इतना घबरा गया कि उसे चक्कर आ गए और वह गिर गया। शोर शराबा सुनकर उसके साथी दौड़े आए और जज को संभाला। पूरा मामला जानने के बाद वकीलों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर आकर जज के बयान लिए और लिखित शिकायत लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

धक्का मारकर गिराया और फरार हो गए

घटना गुजरात के आणंद जिले के बोरसद सिविल कोर्ट की है। मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट एमडी नंदाणी के चैंबर में 2 अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर जानलेवा हमला किया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शुक्रवार को दोपहर के समय कार्यालय अवकाश के दौरान वारदात अंजाम दी गई। वे अपने चैंबर में थे और चपड़ासी चाय लेने गया था।

विज्ञापन

इस बीच 2 अज्ञात युवक चैंबर में आए। उन्होंने आते ही जज के साथ मारपीट गाली गलौज शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर वकील जुटने लगे तो आरोपी जज को धक्का मारकर भाग गए। सूचना मिलते ही बोरसद टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और कोर्ट रजिस्ट्रार एलए पंचोली की शिकायत के आधार पर कोर्ट परिसर में लगे CCTV खंगाले।

विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने को 5 टीमें गठित

पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार बंसल भी हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को दबोचने के लिए SOG, LCB और लोकल पुलिस की टीमें गठित की है। आरोपियों हर हाल में पकड़ने के निर्देश हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर कौन थे और उन्होंने जज पर हमला क्यों किया? अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। जज ने किसी केस से जुड़ा मामला होने का शक जताया है। अगर ऐसा हुआ तो केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच जारी है, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ