पायलटों को धमकाया, बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार; Vistara से नाराज यूनियनों की अंजाम भुगतने की धमकी

Vistara Crisis Pilots Protest: विस्तारा एयरलाइन के मर्जर के खिलाफ पायलटों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनके समर्थन में एयर इंडिया यूनियन आ गई है, जिसने कंपनी के फैसलों और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

Vistara Crisis Air India Merger Pilots Protest

Vistara Crisis Air India Merger Pilots Protest

Air India Unions Warning on Vistara Crisis: एयरलाइन कंपनी विस्तारा (Vistara) में फ्लाइटें कैंसिल और लेट होने का विवाद गहराता जा रहा है। मैदान में अब एयर इंडिया यूनियनें कूद गई हैं। यूनियनों ने विस्तारा पर आरोप लगाया है कि कंपनी पायलटों को धमका रही है। बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन

कम सैलरी पर काम करने के लिए मजबूर कर रही है। ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंपनी को इस हरकत का अंजाम भुगतान होगा। एयर इंडिया यूनियनों ने विस्तारा में काम कर रहे अपने साथियों का समर्थन किया है, जो विस्तारा एयरलाइन के एयर इंडिया के साथ विलय के फैसले, नए सैलरी स्ट्रक्चर और रोस्टरिंग जैसे मुद्दों का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

टाटा समूह के चेयरमैन को लिखा गया लेटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया यूनियनों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तारा पायलटों की हड़ताल को समर्थन दिया है। विस्तारा इस समय क्रू मेंबरों की कमी, सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव और रोस्टरिंग की प्रॉब्लम से जूझ रही है। इस वजह से कंपनी ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दीं और बहुत-सी फ्लाइटें लेट भी हुईं।

विज्ञापन

गुरुवार को टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया की इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (ICPI) और इंडियन पायलट गिल्ड (IPG) ने एक लेटर लिखा, जिसमें विस्तारा कंपनी द्वारा लिए गए फैसलों का जिक्र किया गया। इसमें काम के घंटे 60 से कम करके 40 करने लीव की परमिशन और रोस्टर से संबंधित मुद्दों पर भी लिखा गया।

विज्ञापन

समस्याओं का समाधान करने की भी अपील

लेटर में पायलटों के मुद्दों को सुलझाने की अपील भी की गई। एयर इंडिया की दोनों यूनियनों ने कहा कि विस्तारा के पायलट जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, वे कंपनी से अलग नहीं हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, INX कनेक्ट (पूर्व में एयर एशिया इंडिया) और विस्तारा टाटा समूह के ही वेंचर हैं। इसलिए चारों के कर्मचारियों और पायलटों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। सम्मान दिया जाना चाहिए और आवश्यक सहायता-सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए, लेकिन विस्तार के पायलटों को बंधुआ मजदूरों जैसी स्थितियों और व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन कुछ फैसले लेने होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ