---विज्ञापन---

‘एनकाउंटर करोगे मेरा, जानवर हूं मैं’; कौन हैं Irfan Solanki और क्यों हैं जेल में बंद? अखिलेश यादव से खास कनेक्शन

Irfan Solanki Video Viral: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी का मीडिया कर्मियों के सामने अजीबोगरीब रवैया काफी सुर्खियों में है। उनका खुद को जानवर कहने और पुलिस वालों पर भड़कने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर मुद्दा क्या है?

---विज्ञापन---

Irfan Solanki Family Dispute Inside Story: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के एक विधायक काफी सुर्खियों में हैं। इनका नाम है इरफान सोलंकी, जो अखिलेश यावद की समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उन पर एक महिला ने प्लॉट जबरन कब्जाने की कोशिश करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप हैं। इसी केस में गुरुवार को उन्हें कानपुर की MP-MLA कोर्ट में पेश करने के लाया गया था, लेकिन इस दौरान वे पुलिस वालों पर भड़क गए।

मीडिया ने उनसे बात करने को कोशिश की तो जवाब में उनक रवैया देखकर सभी चौंक गए। उन्होंने खुद को जानवर कहा और एनकाउंटर होने या दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताते हुए अप्रत्यक्ष रूप से पुलिस पर वे आरोप लगाते दिखे। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इरफान सोलंकी के खिलाफ चल रहा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्यों भड़के इरफान सोलंकी और क्या कहा?

कोर्ट में पेशी के बाद वापस जाते समय जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि इरफान कुछ कहन चाहेंगे तो वे चिल्लाने लगे। उन्होंने खुद को जानवर बताया। मीडिया कर्मियों ने पूछा कि वे ऐसा क्यों कह रहे? तो उन्होंने चिल्लाकर अपने आपको कई बार जानवर कहा। वे काफी गुस्से में थे और पुलिस वालों पर भड़क रहे थे। उनकी हंसी भी अजीब-सी लग रही थी।

उन्होंने पुलिस वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुझे जज के सामने पेश करना था तो पहले पुलिस लाइन क्यों ले गए? वहां 2 घंटे बिठाए रखा। क्या मेरा एनकाउंटर करना है? कहीं मुझे दिल का दौरा तो नहीं पड़ने वाला? आखिर क्यों मुझे वहां जे जाया गया? बता दें कि इरफान सोलंकी कानपुर से 400 किलोमीटर दूर स्थित महाराजगंज जेल में कैद हैं।

---विज्ञापन---

 

क्या है मामला, जिसमें कल आएगा अहम फैसला?

बता दें कि 8 नवंबर 2022 को इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। उन पर नजीर फातिमा नामक महिला ने आरोप लगाए हैं। उन पर आरोप हैं कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फातिमा का घर जला दिया। वे उसका प्लॉट कब्जाना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

इस केस की सुनवाई MP-MLA कोर्ट में चल रही है। ट्रायल पूरा हो गया है, चार्जशीट भी जमा हो चुकी है। अब केस में फैसला आना बाकी है, जो कल आ सकता है। वैसे केस में 5 बार फैसला टल चुका है। इससे पहले कोर्ट को 14, 19, 22, 28 मार्च और 4 अप्रैल को फैसला सुनाना था, लेकिन आखिरी पलों में फैसला टाल दिया गया था।

मामले में यह सभी आरोपी

इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, शौकत पहलवान, शरीफ, इजरायल, अनूप यादव, महबूब आलम, शमशुद्दीप, एजाजुद्दीन, मोहम्मद एजाज, मुर्सलीन भोलू, शकील

---विज्ञापन---

First published on: Apr 05, 2024 07:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola