---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता ने हाथ की नसें काटी, पिता ने खाया जहर; CP जोशी के साथ दिखे थे चुनाव नामांकन रैली में

Rajasthan Congress Leader Committed Suicide: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को झटकों पर झटके पर लग रहे हैं। संजय निरुपम और गौरव वल्लभ ने इस्तीफा दिया तो राजस्थान से एक कांग्रेस नेता और उनके पिता द्वारा सुसाइड किए जाने की खबर आ गई।

---विज्ञापन---

Rajasthan Congress Leader Committed Suicide: राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को झटकों पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने हाथ की नसें काट ली, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके पिता ने जहर खा लिया, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सुसाइड करने वाले नेता का नाम विवेक धाकड़ है। वे भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से पूर्व विधायक हैं। उन्हें गुरुवार सुबह गंभीर हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पिता कन्हैया लाल ICU में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड करने की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Prithvi Shaw ने छेड़छाड़ की मेरे साथ’; कोर्ट के पुलिस को जांच के आदेश, जानें इन्फ्लुएंसर ने क्या लगाए हैं आरोप?

बीते दिन पब्लिक के बीच दिखे थे विवेक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवेक धाकड़ ने 2019 में मांडलगढ़ से विधानसभा उप-चुनाव लड़ा था और जीत गए थे, लेकिन 2023 का विधानसभा चुनाव इसी सीट से हार गए थे। उन्होंने भाजपा के गोपाल शर्मा ने हराया था। वहीं विवेक के पिता कन्हैयालाल धाकड़ भी जिला प्रमुख रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

बीते दिन विवेक धाकड़ कांग्रेस प्रत्याशी CP जोशी की चुनाव नामांकन रैली में नजर आए थे। उन्होंने उनके पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था, लेकिन आज सुबह उनकी मौत की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रखा है।

सूत्रों के मुताबिक, विवेक ने आज सुबह करीब 7 बजे अपने दोनों हाथों की नसें काट ली। उन्हें उनके पिता कन्हैया लाल ने कुर्सी पर बैठे पाया। उनकी गर्दन लटकी हुई थी और दोनों हाथों से खून निकल रहा था। इसके बाद कन्हैया लाल ने जहर निगल लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बैटरी चार्जिंग पर लगाकर सोते हैं तो सावधान; जिंदा जल गए 7 लोग, चीखते-चिल्लाते रहे, कोई बचा नहीं पाया

 

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2024 10:42 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola