Gujarat Government Women Relief Scheme: गुजरात में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं को रसोई में सभी प्रकार की सुविधाएं दी गई और उनके काम को आसान बनाया हैं। इसी तरह केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को मुफ्त सोलर गैस चूल्हा मुहैया कराया जाएगा। इससे महिलाओं को रसोई में और ज्यादा सुविधा मिलेगी इस योजना के जरिए से पात्र महिलाओं को सोलर स्टोव उपलब्ध कराया जाएगा, जो सौर ऊर्जा से चलेगा।
गैस भरने की झंझट से मुक्ति
सोलर गैस चूल्हे से महिलाओं को गैस भरने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा यह बिल्कुल मुफ्त होगा। कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा, जिससे बचत भी होगी। सोलर गैस स्टोव को हाइब्रिड मोड पर 24 घंटे तक आराम से चलाया जा सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब पात्र महिलाओं को रसोई से संबंधित सुविधाएं प्रदान करके ईंधन की समस्या से मुक्त करना और लोगों को सौर ऊर्जा के बारे में जागरूक करना है।
सिर्फ ये महिलाएं ही कर सकती हैं आवेदन
फ्री सोलर गैस चूल्हे के लिए केवल पात्र महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के अनुसार जिन महिलाओं की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये या उससे कम है। इस योजना के लिए पात्र होंगे। इस योजना के तहत परिवार की केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। आवेदन करने के लिए महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Gujarat: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर खैर नहीं… AI इंटरसेप्टर घर पहुंचाएगा मेमो; अहमदाबाद से होगी शुरुआत
‘पीएम सूर्य घर योजना’
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको ‘पीएम सूर्य घर योजना’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सोलर कुकिंग स्टोव लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र में सारी जानकारी भरकर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय आवेदक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines