गुजरात में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, उपचुनाव में हार की ली जिम्मेदारी

गुजरात विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Gujarat News, Congress, State President Shakti Singh Gohil, Resigned, BJP, गुजरात समाचार, कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल, इस्तीफा, भाजपा

गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया।

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि शक्ति सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने से इस्तीफा दिया है।

गुजरात में 30 सालों से सत्ता से बाहर है कांग्रेस

गुजरात विधानसभा के उपचुनावों में कांग्रेस को बहुत बुरी हार का सामना कराना पड़ा है। हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपचनुाव के नतीजे आने के बाद मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि हम गुजरात में पिछले करीब 30 सालों से सत्ता में नहीं हैं। इस उपचुनाव को कार्यकर्ताओं ने बब्बर शेर की तरह लड़ा था, लेकिन इसके बाद भी हमें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वो इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने इस्तीफा भेज दिया है।

Advertisment

शक्ति सिंह गोहिला 2022 में बने थे प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि शक्ति सिंह गोहिला को 2022 विधानसभा चुनावों के बाद के गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह राज्यसभा के सदस्य हैं। फिलहाल गुजरात में पार्टी की शर्मनाक हार ने कांग्रेस हाईकमान को चिंता में डाल दिया है।

इस विधायक को मिली जिम्मेदारी

शक्ति सिंह गोहिल के इस्तीफे के बाद अहमदाबाद की दाणीलीमड़ा सीट से विधायक शैलेष परमार को फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। स्थायी प्रदेश अघ्यक्ष नियुक्त नहीं होने तक शैलेष ही प्रदेश का सारा कामकाज देखेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस कमजोर और आप हुई मजबूत

गुजरात के अंदर पिछले करीब 30 सालों में कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई है। अब हाल ये है कि वह एक सीट भी नहीं जीत पा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी गुजरात में मजबूत हो रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस का वोट बैंक आप को ट्रांसफर हो गया। यही वजह है कि कांग्रेस की हालत पिछले करीब 10 सालों में बहुत कमजोर हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ