Gujarat Savarkundla 122 Crores Development Projects: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दिवाली गिफ्ट के लिए आभार व्यक्त किया है। दरअसल, पीएम मोदी ने पवित्र त्योहार पर गुजरात को 4800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा दिया है। इसमें से 122 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट सावरकुंडला क्षेत्र को मिले है। जिसकी शुरुआत सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कर दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नया साल विकास के नए संकल्पों को साकार करने का साल होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में गुजरात विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नगर पालिका का एनुअल बजट
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे करोड़ों रुपये के इस विकास कार्यों को मजबूत नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा सकता है। पहले के समय में नगर पालिका का पूरा एनुअल बजट 5-10 लाख रुपये होता था। नगर पालिका आज 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ कर रही है।
विकास कार्यों को मिल रही है मंजूरी
पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है। इसके परिणामस्वरूप देश के विकास में तेजी आई है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि अमरेली जिले के अलग-अलग विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा और जिले के नागरिकों को बढ़ी हुई सुविधाएं प्रदान करेंगा। उन्होंने कहा कि अमरेली जिले और सावरकुंडला शहर के नागरिकों को सुविधाजनक परिवहन का उपहार दिया गया है। अलग- अलग सड़क कार्यों के जरिए सड़क संपर्क बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिवाली की छुट्टियों में प्रदूषण से दूर गुजरात की इस जगह पहुंचे टूरिस्ट! रोजाना आती है 10 हजार से ज्यादा भीड़
सावरकुंडला को 122 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 को अमर बनाने का आह्वान किया है। हम सभी को नये साल में हम सब संकल्पित होकर विकसित भारत की परिकल्पना में सहभागी बनना चाहिए। राज्य सरकार ने सावरकुंडला के विकास के लिए 122 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines