Gujarat: स्मार्ट मीटर या 440 वाल्ट का झटका! सफाई कर्मचारी को थमाया लाखों का बिजली बिल

गुजरात के भरुच जिले के कुकरवाड़ा गांव में एक आम परिवार को बिजली विभाग लाखों का बिजली बिल भेज दिया है। जिससे घर में हड़कंप मच गया है। उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की है।

gujarat news

विज्ञापन

एक तरफ स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल भी लोगों को बड़ा झटका दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भरुच जिले के कुकरवाड़ा गांव के एक आम परिवार को बिजली विभाग द्वारा 87 लाख का बिजली बिल भेजा गया है। 

विज्ञापन

दरअसल, भरुच के कुकरवाड़ा गांव की नवीनगरी कॉलोनी में रहने वाले बुधा भाई वसावा, जो एक निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। उनकी मासिक 12,000 की आय से परिवार चलाते हैं। उन्हें 87 लाख का बिजली बिल थमा दिया गया। जैसे ही उन्हें बिल मिला, उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद बुधाभाई ने GEB कार्यालय के धक्के खा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

वडोदरा में भी आई लापरवाही सामने 

ऐसा ही कुछ वडोदरा में हुआ जहां MGVCL की लापरवाही के चलते समा इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर में रहने वाली उपभोक्ता उषाबेन पटेल को चार महीने बाद 7 लाख 81 हजार का बिजली का बिल मिला तो वह भी हक्की बक्की रह गई। उषाबेन को आमतौर पर 1500 से 2000 रुपये का बिल मिलता था।

विज्ञापन

अंकलेश्वर में आया बिजली बिल का मामला 

वहीं, अंकलेश्वर शहर के मास्टर कंपाउंड निवासी और साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पटेल जुलेखा मोहम्मद के घर में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उन्हें 6 लाख 29 हजार रुपये का बिल मिला। जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। ऐसे में अब ये स्मार्ट मीटर लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। 

बिजली विभाग की लापरवाही

ऐसे में बिजली विभाग भी पल्ला झाड़ लेते हैं और इस वजह से आम लोगों को धक्के खाने पड़ते हैं। बिजली विभाग भी ऐसे मामलों में कोई एक्शन न लेकर पीड़ित को ऑफिस के धक्के खाने को मजबूर कर देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ