गुजरात में बड़ा हादसा; दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 45 घायल

Gujarat Aravalli Accident: गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 45 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि यात्रियों को तीर्थ दर्शन करवाकर लौट रही बस की सरकारी बस से टक्कर हो गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

accident 1

गुजरात में बड़ा हादसा।

Gujarat Aravalli Major Accident: गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अरवल्ली मोडासा गोधरा हाईवे पर एक सरकारी बस और निजी बस की टक्कर हुई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। निजी बस यात्रियों को दर्शन करवाकर जगन्नाथ पुरी से लौट रही थी। सभी लोग सांवली के रहने वाले बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रोडवेज बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। उसने एक बाइक चालक को चपेट में ले लिया। जिसके बाद बस डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड खड़ी बस से टकरा गई। दूसरी बस ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर से लौट रही थी। सभी लोग वड़ोदरा से सांवली गांव जा रहे थे।

विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार के अलावा महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर स्थित अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। आधे लोगों का इलाज मोडासा में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मची चीख पुकार, बचाने के लिए दौड़े लोग

घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी की फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी बस का ड्राइवर नियंत्रण खोकर दूसरी साइड में खड़ी बस में टक्कर मार देता है। जिसके बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट जाती है। इसके बाद लोग घायलों को बाहर निकालने लगते हैं। एक बस का शीशा तोड़ने के लिए जेसीबी की मदद भी ली जाती है। बाद में पुलिस भी मौके पर आती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ