मजाक-मजाक में 19 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, आंतें-मलाशय फटने से मौत

Gujarat Boy Painfull Death: सहकर्मी का मजाक 19 साल के लड़के को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी मौत हो गई। उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा, जानिए मामला।

Dead Body

Dead Body

Young Boy Died After Air Filled In Private Part: सहकर्मी का मजाक 19 साल के लड़के को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी मौत हो गई, क्योंकि सहकर्मी ने मजाक-मजाक में उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। इससे उसकी आंतें और मलाशय फट गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज ली है। उन्होंने आरोपी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले 19 वर्षीय पंकज के रूप में हुई। उसके पिता रवींद्र राय ने शिकायत दर्ज कराई है। रवींद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक कंपनी में काम करता था। गुरुवार रात को उसके सहयोगी प्रकाश कुरा ने मजाक करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह गिर गया और बेहोश हो गया। पंकज को उसके साथियों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मणिनगर के LG अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस हत्या के एंगल से कर रही जांच

रवींद्र के अनुसार, उन्हें हैदराबाद में रहने वाले उनके रिश्तेदार ने मामले की जानकारी दी। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पूरा मामला जानने के लिए वटवा GIDC फेज-4 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। वहीं डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्राइवेट पार्ट में हवा भरने के कारण उसका मलाशय फट गया था। पेट सूज गया था। उसकी छोटी आंत भी फट गई थी। डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ