गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया GIDC में एक बड़ा विवाद हो गया. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा और एक ब्लास्ट पीड़ित के परिवार के बीच तीखी झड़प हिंसक हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे. घटना तब हुई जब विधायक ने 23 अप्रैल को मेट्रोपॉलिटन एक्सीकेम प्लांट में हुए विस्फोट के बाद वहां का दौरा किया.
इस विस्फोट में 10 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए थे और राकेश वसावा नामक एक कर्मचारी की जान चली गई थी. प्लांट में आग और विस्फोट ने पहले ही स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया था, वहीं विधायक के दौरे के दौरान तनाव चरम पर पहुंच गया.
---विज्ञापन---
पीड़ित परिवार और कंपनी के अधिकारियों के बीच मुआवजा की बातचीत चल रही थी. इसी दौरान विधायक वहां पहुंच गए, जिसका पीड़ित परिवार ने विरोध किया. जिसके बाद विधायक और पीड़ित परिवार के बीच कहां सुनी हुई. इसके बाद विधायक ने पीड़ित परिवार के लड़के को चांटा जड़ दिया. फिर पीड़ित परिवार के लड़के ने भी विधायक को जमकर चांटा मार दिया.
---विज्ञापन---
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दखल दिया क्योंकि हालात बेकाबू हो गए, जबकि वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
---विज्ञापन---
हादसे में जिस शख्स की जान गई थी उसका नाम राजन वसावा था. जब विधायक के साथ बहस हुई तो मृतक का भाई रोशन वसावा मौके पर था. रोशन वसावा ने आरोप लगाया कि विधायक चैतर वसावा कंपनी से पैसे वसूलने आया था. हमने उसे नहीं बुलाया था, फिर भी चैतर वसावा माहौल खराब करने कंपनी में आया. चैतर वसावा लोगों को गुमराह कर रहा है, अगर दंगा हुआ तो चैतर वसावा ही इसके जिम्मेदार होंगे.
---विज्ञापन---
साथ ही रोशन वसावा ने बताया कि कंपनी के साथ आपसी सहमति से समझौता हो गया है.
---विज्ञापन---