5 साल की बच्ची ने की रोने की खता, पिता ने दे दी दर्दनाक सजा...कांप उठा मां का कलेजा

5 Month Old Girl Death Ahmedabad: अहमदाबाद में पांच साल की बच्ची की मौत की दर्दनाक खबर सामने आई है। ये हत्या उसके पिता ने की। बताया जा रहा है कि पिता मानसिक रोगी था। अस्पताल में जब बच्ची रोने लगी तो उसने बेटी का मुंह और गला दबाकर मार डाला।

Father strangles 5 month old girl Ahmedabad

प्रतीकात्मक तस्वीर

5 Month Old Girl Death Ahmedabad: कहते हैं बच्चा सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने मां-बाप के हाथों में होता है, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक पिता ने अपनी पांच महीने की मासूम बच्ची को ऐसी दर्दनाक सजा दी कि मां का कलेजा कांप उठा। जानकारी के अनुसार, गोमतीपुर के रहने वाले अहमद अंसारी पर बच्ची के कत्ल का आरोप लगा है। पांच महीने पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची के जन्म के बाद से ही वह अक्सर परेशान रहता था। वह मनोरोग से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था।

विज्ञापन

बच्ची रोने लगी तो दबा दिया गला

कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी को पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल लेकर गया। उसके साथ पांच महीने की बेटी भी थी। जब डॉक्टर पत्नी का इलाज करने लगे तो उसी दौरान बच्ची ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। अहमद ने बच्ची को चुप कराया, लेकिन वह लगातार रोती रही। इसके बाद वह उसे डांट लगाने लगा, लेकिन बच्ची का रोना नहीं रुका। इसके बाद उसका गुस्सा आसमान पर पहुंच गया और उसने बच्ची का मुंह और गला दबा दिया। थोड़ी ही देर बाद जब बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन

शहरकोटडा थाने में दर्ज हुई FIR

जब बच्ची ने हलचल करना बंद कर दिया तो अहमद ने उसके मुंह पर पानी छिड़का, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी थी। इसे देख उसके होश फाख्ता हो गए। जब आरोपी की पत्नी को इसका पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने शहरकोटडा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह बच्ची के जन्म से परेशान था। अहमद कामकाज पर ध्यान नहीं देता था। जिसे लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ